युवा सोच, ठोस योजनाएं : वार्ड 04 के विकास के लिए मयंक ही सही विकल्प! मयंक मनहर ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन
वार्ड 04 में बदलाव की लहर: निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह
मयंक बोले - नेता नहीं बेटा हूं, वार्ड को शहर का आदर्श वार्ड बनाऊंगा, पार्षद बनने पर सैलरी जनता को समर्पित’
रायगढ़, 10 फरवरी 2025 - नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में वार्ड 19 के साथ वार्ड 04 सबसे अधिक सुर्खियों में है। यहां किसी अनुभवी राजनेता के बजाय 27 वर्षीय युवा प्रत्याशी मयंक जेठुराम मनहर ने चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे मयंक, अपनी दूरदर्शी सोच और सक्रिय जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं का विश्वास जीत रहे हैं। मयंक खुद को नेता नहीं, बल्कि वार्ड का बेटा मानते हैं और जनता के बीच इसी पहचान के साथ काम कर रहे हैं। मयंक की युवा सोच और जमीनी जुड़ाव ने भाजपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड में बदलाव की इस लहर ने चुनावी म...










