साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं
रायगढ़, 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जनसामान्य की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में जिले भर के लोग अपनी विभिन्न मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में रायगढ़ के ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी निवासी श्री गोवर्धन पटेल अपनी पुत्री की फीस माफ करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी तीन संतान है एवं तीनों कार्मेल कान्वेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्यनरत हैं। वे सामान्य परिवार से आते हैं तथा पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वर्तमान में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हों...










