Raigarh

एनटीपीसी लारा में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
Raigarh

एनटीपीसी लारा में मनाया गया 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

रायगढ़: एनटीपीसी लारा में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराया गया एवं सभी को सुरक्षा शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारी, उनके परिजन, संविदा श्रमिकों, सीआईएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए, श्री अनिल कुमार ने बताया सुरक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। सुरक्षा का अनुपालन करना हमारा दायित्व है, इस के साथ किसी भी प्रकार का अवहेलना से कभी कभी जान भी जा सकता है। हम सब को अच्छी व्यवहार का आदत डालना चाहिए । हम सब को हमारे परिजन के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझ कर सुरक्षा का अनुपालन करते हुए सुरक्षित कार्य करना है। हमारा कर्तव्य है एक सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करना है और सभी श्रमिक भाइयों का कर्तव्य है सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य करना है। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)...
Kharsia, Raigarh

ग्राम पामगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

कांग्रेस नेता मुकेश पटेल साथियों संग पहुंचे कथा श्रवण करने, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद खरसिया, 03 मार्च। खरसिया के ग्राम पामगढ़ की पावन धरा पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम व चढ़ौत्री का भव्य आयोजन हुआ। भक्तों की भारी भीड़ के बीच कथा में भाव-विभोर होकर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में मग्न नजर आए। इसी दौरान ग्राम दर्रामुड़ा निवासी, युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल अपने साथियों के साथ कथा श्रवण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने व्यासपीठ में विराजमान परमश्रद्धेय पंडित मनोज तिवारी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ गिरीश राठिया, लव-कुश पटेल, नरेंद्र पटेल, दिनेश पटेल, कृष्णाचंद पटेल, महेश्वर पटेल, हितेश पटेल, ठंडा राम पटेल सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। श्रीमद्भागवत कथा के इस पावन आयोजन ने पूरे ...
चिकित्सकीय सेवा सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी भी : डॉ. सृष्टि दीक्षित
Raigarh

चिकित्सकीय सेवा सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी भी : डॉ. सृष्टि दीक्षित

बांझिनपाली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया निशुल्क उपचार रायगढ़। रिहैब फाउंडेशन द्वारा डॉ. दीक्षित हेल्थकेयर एवं मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक, रायगढ़ के सहयोग से बांझिनपाली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. दीक्षित हेल्थकेयर एवं मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक, रायगढ़ की डायरेक्टर डॉ. सृष्टि दीक्षित ने सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का निशुल्क उपचार किया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। रिहैब फाउंडेशन के इस शिविर में डॉ. सृष्टि की भूमिका केवल एक चिकित्सक तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदार संरक्षक व अभिभावक की भूमिका भी उन्होंने निभाई। डॉ. सृष्टि का मानना है कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। मरीजों की नब्ज पहचानना, उन्हें इस बात का भरोसा दिलाना कि सब कुछ अच्छा होगा। रायगढ़ में अल्प समय में ही डॉ. सृष्टि ने अपनी स...
लैलूंगा के ग्राम जामबहार में पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई, 9 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

लैलूंगा के ग्राम जामबहार में पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई, 9 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

3 मार्च, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में आरोपी गोजाराम यादव (50) को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹90,000 आंकी गई है।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।  पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तला...
धरमजयगढ़ पुलिस ने चुनाव में उत्कृष्ट कार्य और विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान
Raigarh

धरमजयगढ़ पुलिस ने चुनाव में उत्कृष्ट कार्य और विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान

3 मार्च, रायगढ। त्रि-स्तरीय चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, नगर निगम सहित ग्राम कोटवारों को शाल, श्रीफल, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और थाना स्टाफ की उपस्थिति रही।  सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी:- स्वास्थ्य विभाग: श्री परेश मंडल (खडगांव), श्रीमती नेहा खलखो (आमापाली)  - नगर निगम: श्री अमित तिवारी  - वन विभाग: वनरक्षक व अन्य।  - ग्राम कोटवार:    - श्री कीर्तन दास महंत (मिरीगुड़ा)    - श्री उमेन दास (सिसरिंगा)    - श्री राशी महंत (बायसी)    - श्री रामदास महंत...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, बजट में रायगढ़ को मिली कई सौंगातें, सभी वर्गों ने की सराहना
Raigarh

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, बजट में रायगढ़ को मिली कई सौंगातें, सभी वर्गों ने की सराहना

शासकीय नर्सिंग कालेज, फिजियोथैरेपी कालेज, नैचुरोपैथी हब, साइंस पार्क, रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन के कार्य प्रमुख रूप से शामिल डीए में वृद्धि के लिए शासकीय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार रायगढ़, 3 मार्च2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। जिसमें किसान, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्गो के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसका लोगों ने सराहना की। इस बजट में रायगढ़ जिले के लिए भी काफी सौगातें शामिल है। जिसमें नैचुरोपैथी हब, साइंस पार्क, शासकीय नर्सिंग कालेज, फिजियोथैरेपी कालेज, रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन के कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। बजट पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थी सुश्री विजिया प्रधान ने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखने...
निश्चय निरामय अभियान के तहत धरमजयगढ़ में टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित
Raigarh

निश्चय निरामय अभियान के तहत धरमजयगढ़ में टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित

रायगढ़, 3 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.के.जगत के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 तक भारत को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निश्चय निरामय 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत विकासखंड धरमजयगढ़ में एसईसीएल रायगढ़ द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए, जिससे उन्हें उचित पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। एसईसीएल रायगढ़ के सीएसआर ऑफिसर डॉ.गजानन ने धरमजयगढ़ ब्लॉक के मरीजों को गोद लेकर यह खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान सभी टीबी मरीजों को नियमित दवा के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वे जल्दी स्वस्थ हो सकें। इस दौरान जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जय कुमारी चौधरी, जिला ...
विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में राजस्व के लंबित मामलों को सदन में उठाया
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में राजस्व के लंबित मामलों को सदन में उठाया

रायपुर/02 मार्च 2025/ खरसिया विधायक उमेश पटेल अपने ध्यानाकर्षण के माध्यम से पूरे प्रदेश में राजस्व विभाग में लंबित मामलों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। विधायक पटेल ने कहा कि राजस्व विभाग जनता से सीधा जुड़ा हुआ विभाग है इसमें नामांतरण, बंटवारा, फौती कटाना, त्रुटि सुधार करना आदि जनता से सीधे जुड़े मामले होते हैं जिसको समय सीमा पर निकारण करने के लिए लोक सेवा गारंटी अधिनियम बनाया गया है परन्तु सरकार बने लगभग डेढ़ साल होने वाला है और मामले डेढ़ लाख से उपर हो गए हैं जिसे आमजन को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पटवारियों तथा तहसील एवं एस.डी.एम. आफिस में चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे आमजन में सरकार के प्रति रोष एवं असंतोष है। विधायक पटेल ने आगे कहा कि सरकार को चाहिए कि आमजन को राहत देते हुए शीघ्रातीशीघ्र राजस्व मामलों का निपटारा हो इसका कार्ययोजना राजस्व मंत्री से जानना चाहा। जिस पर राजस्...
आमजन के हित के मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

आमजन के हित के मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं विधायक उमेश पटेल

तारांकित, अतारांकित एवं ध्यानाकर्षण के माध्यम से सरकार को घेरा रायपुर/02 मार्च 2025/ खरसिया विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेर रहे हैं। अपने तारांकित प्रश्न क्रमांक 146 के माध्यम से रायगढ़ जिला में रेत खनन एवं अवैध रेत उत्खनन का मामला उठाया तथा पी.एम. आवास के हितग्राहियों को सरकार के घोषणा अनुरूप रेत नही मिलना बताया। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण को स्वीकार किया तथा ली गई जुर्माना राशि की जानकारी दी। इसी तरह प्रश्न क्रमांक 147 के माध्यम से रायगढ़ जिला के स्मार्ट मीटर में अधिक बिल लिए जाने का मामला उठाया तथा कहा कि बिजली बिल से आमजन को राहत दिलाने का कार्ययोजना पूछा। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा विभाग के कार्ययोजना को बताया गया। अपने अतरांकित प्रश्न क्रमांक 148 के माध्यम से जिले के शौच...
निर्वाचन कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात अब विभागीय योजनाओं को दें गति : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Raigarh

निर्वाचन कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात अब विभागीय योजनाओं को दें गति : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

जनसमस्या निवारण के लंबित आवेदनों पर हो त्वरित कार्रवाई शहर के अलग-अलग स्थानों से मेडिकल कॉलेज तक ऑटो किराया तय करने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय सीमा की बैठक रायगढ़, 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात अब विभागीय योजनाओं की प्रगति पर काम करें। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में विभागीय काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने आयुष्मान योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना और वय वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के कार्ड निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अमले से कहा कि योजना में अब प्रगति दिखनी चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों के भी आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए सहायक श्रमायु...