Raigarh

जनसेवा, विकास और समर्पण की मिसाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बने बंटी सोनी, खरसिया में हर्ष की लहर!
Kharsia, Raigarh

जनसेवा, विकास और समर्पण की मिसाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बने बंटी सोनी, खरसिया में हर्ष की लहर!

आजमा के देख लो रौनके-महफिल हूं मैं, मिटाना चाहोगे जितना, मैं उतना निखरते जाऊंगा! नगर भर के चहेते बंटी सोनी बने नगरपालिका के उपाध्यक्ष खरसिया। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय खरसिया में रानी संयोगिता जूदेव द्वारा जैसे ही अवधनारायण 'बंटी' सोनी का नाम नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद हेतु लिया गया, तो उपस्थित सभी लोगों में अपार हर्ष छा गया। वहीं यह बात जब नगर में फैली तो पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोड़े गए। इस दौर में किसी की परेशानी देखकर मुंह मोड़ लेना आम बात है, वहीं हृदय में करुणा का सागर लिए राहों में एक्सीडेंट देखकर अपना कार्य छोड़कर, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंच कर सारी सुविधाएं मुहैया करवाना और जरूरत पड़ने पर अपना लहू भी दे देना आसान तो नहीं। अनेकों बार ब्लड डोनेट कर चुके अवधनारायण सोनी न सिर्फ इंसानियत वरन् उन पार्षदों के लिए भी नज़ीर हैं, जो अपनी पार्षद निधि का उपयोग भी स्वयं ...
खरसिया नगर क्षेत्र में रिंगरोड की सख्त जरूरत – राकेश केशरवानी
Kharsia, Raigarh

खरसिया नगर क्षेत्र में रिंगरोड की सख्त जरूरत – राकेश केशरवानी

खरसिया। नगर क्षेत्र में रिंगरोड निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरवानी ने कहा कि खरसिया में रानीसागर-रायगढ़ चौक-भद्री चौक के बीच सड़कों पर गौवंश की सुरक्षा का बड़ा संकट है। हर दिन दुर्घटनाओं में कई गौवंश की मौत हो रही है, और बारिश शुरू होते ही यह समस्या और विकराल हो जाती है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी एक ही दिन में 5 से 7 गौवंश की लाशें सड़कों पर पड़ी रहती हैं, जिससे न केवल गौ-धन की क्षति हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही है। इसके अलावा, खरसिया नगर में धूल, धुआं और प्रदूषण भी गंभीर समस्या बन चुका है। क्षेत्र में दर्जनों फैक्ट्रियां होने के कारण भारी वाहनों की 24 घंटे रेलमपेल बनी रहती है, जिससे आम जनता को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। राकेश केशरवानी का कहना है कि रिंगरोड बन जाने से आम जनता, गौवंश और सड़क तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भ...
अदाणी फाउंडेशन तमनार द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
Raigarh

अदाणी फाउंडेशन तमनार द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

रायगढ़, तमनार, 06 मार्च, 2025: अदाणी फाउंडेशन तमनार ने ग्राम कुंजेमुरा में एक मेगा हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह मिलूपारा और खम्हारिया के बाद क्षेत्र में आयोजित तीसरा मेगा हेल्थ कैंप था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंजेमुरा बीच बस्ती में आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना था। इस शिविर में मेडिकल कॉलेजों और निजी प्रैक्टिस से जुड़े डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और जाँच: शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चर्म, हड्डी, नेत्र, प्रसूति, दंत और सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श प्रदान किया। मरीजों को निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं और 34 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए ग...
ग्राम पतरापाली में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पं. दीपक कृष्ण महाराज के प्रवचनों से बह रही भक्ति की धारा
Raigarh

ग्राम पतरापाली में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पं. दीपक कृष्ण महाराज के प्रवचनों से बह रही भक्ति की धारा

रायगढ़, 07 मार्च 2025। रायगढ़ जिले के समीप ग्राम पतरापाली में श्रद्धा और भक्ति का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 06 मार्च, गुरुवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। इस भक्तिमय आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु, विशेष रूप से माताएँ एवं बहनें, शामिल हुईं और पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणजन कर्मा नृत्य और डीजे साउंड के साथ “राधे-राधे” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पुनः कथा स्थल पर मंगल कलश स्थापना की। इसके पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ और आरती व प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत क...
क्या आखिरी वक्त में बदला गया फैसला? सतबाई छोटेलाल पटेल को क्यों नहीं मिला जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद?
Kharsia, Raigarh

क्या आखिरी वक्त में बदला गया फैसला? सतबाई छोटेलाल पटेल को क्यों नहीं मिला जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद?

जिला पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष पद की रेस में पिछड़ीं सतबाई छोटेलाल पटेल! रायगढ़, 06 मार्च 2025। जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर! चर्चाओं के बावजूद जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 खरसिया-03 से सतबाई छोटेलाल पटेल, (ग्राम-दर्रामुड़ा) को जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, सतबाई छोटेलाल पटेल को अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अंतिम समय में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खरसिया-01 से शिखा रविन्द्र गवेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्या सतबाई छोटेलाल पटेल को अंत समय में किया गया नजरअंदाज? क्या राजनीतिक समीकरणों ने बदला खेल? समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही है, लेकिन अब आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खरसिया-01 से शिखा रविन्द्...
विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में बजट भाषण पर सरकार को जमकर घेरा
Kharsia, Raigarh, Raipur

विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में बजट भाषण पर सरकार को जमकर घेरा

महतारी वंदन में 60 साल से उपर की महिलाओं को धोखा न देते हुए 1000 रूपए देने का किया मांग पी.एम. आवास के हितग्राहियों की राशि बढ़ाने का किया मांग रायपुर/06 मार्च 2025/विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 4 मार्च 2025 को सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान की सामान्य चर्चा में विपक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विष्णु देव सरकार के सवा वर्ष के कुशासन पर जमकर प्रहार करते हुए विभिन्न असफलताओं को सदन में बताया। अपने बजट भाषण में विधायक पटेल ने कहा कि सरकार का पिछला बजट 1 लाख 47 हजार करोड़ के लगभग था और अनुपूरक मिलाकर कुल 1 लाख 51 हजार करोड़ के आसपास हो गया और रिसिप्ट 1 लाख 26 हजार करोड़ का अनुमान लगाया गया था जो 1 लाख 21 हजार करोड़ के आसपास रह गया। इसके आकडे़ कुछ इधर उधर हो सकते हैं जो लगभग 5 हजार करोड़ रूपए कम हुआ। अंतर जो है लगभग 5 प्रतिशत आ गया है जो बहुत...
सर्वप्रथम गौ-संरक्षण के लिए गोकुल नगर की स्थापना करें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष : केशरवानी
Kharsia, Raigarh

सर्वप्रथम गौ-संरक्षण के लिए गोकुल नगर की स्थापना करें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष : केशरवानी

निकाय चुनाव घोषणा पत्र पर करें अमल खरसिया। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अटल विश्वास पत्र में गौ-संरक्षण और गायों की देखभाल के लिए गोकुल नगर विस्तार की घोषणा की थी, जिससे बेसहारा गौवंश को जीवन-यापन के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं नगर तथा जिले में भाजपा की सरकार आ गई है। ऐसे में अंचल के प्रसिद्ध गौसेवक राकेश केशरवानी ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह अपने कार्य की शुरुआत सर्वप्रथम गोकुल नगर की स्थापना से करें। बताना लाजिमी होगा कि भाजपा के कमल गर्ग नगर पालिका के अध्यक्ष बने हैं। वहीं उन्होंने प्रत्याशी के रूप में महा गौ-भंडारा करवाकर गौ माताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया था। कमल गर्ग स्वयं आस्थावान व्यक्ति हैं, वहीं उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी के साथ वह भी गौ-सेवा में सतत् सक्रिय रहते हैं। राकेश केशरवानी ने बताया कि प्रतिदिन पूरे अंचल में गौवंश दुर्घटन...
कार्रवाई : प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में गंज पीछे खरसिया में शराब रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

कार्रवाई : प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में गंज पीछे खरसिया में शराब रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर (थाना प्रभारी खरसिया) के नेतृत्व में गंज पीछे इलाके में एक गोदाम पर दबिश देकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय साहू नामक व्यक्ति अपने घर से सटे गोदाम में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग के साथ टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विजय साहू को उसके घर में पाया, जिसके बाद गोदाम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 30 पाव देशी मदिरा प्लेन और 30 पॉलिथीन पैकेट में करीब 60 एमएल महुआ शराब (1 लीटर 700 मिलीलीटर) कुल शराब 7 ली. 200 मिली, कीमत करीब 2900 रूपये बरामद हुई । शराब को ज़ब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। जब आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह पेश करने में असफल रहा। इसके बाद ...
जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता
Raigarh

जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता

जेएसपी में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस अगले एक माह तक किया जाएगा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन रायगढ़। “जिंदल स्टील एंड पॉवर के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। बेहतर उत्पादन के साथ, बेहतरीन सुरक्षा जेएसपी का ध्येय वाक्य है। इसका पालन करने के लिए जेएसपी परिवार के सभी सदस्य प्रतिबद्ध हैं।” जिंदल स्टील एंड पॉवर, रायगढ़ संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने ये बातें 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर संयंत्र में आयोजित समारोह में कहीं। उन्होंने 4 से 24 मार्च के बीच जेएसपी में आयोजित सुरक्षा जागरूकता माह का उद्घाटन भी किया। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह 8 बजे जेएसपी परिसर स्थित पोलो मैदान से सुरक्षा रैली निकाली गयी। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं ठेकेदार बड़ी संख्या...
रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में रायगढ़ के सचिन चौहान का चयन, एक मैच में 8 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
Raigarh

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में रायगढ़ के सचिन चौहान का चयन, एक मैच में 8 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें रायगढ़ के उभरते क्रिकेटर सचिन चौहान का नाम भी शामिल है। सचिन चौहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और लगातार सातवीं बार रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ सीनियर प्लेट कंबाइंड टीम के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 5 मार्च को सुबह 11 बजे तक रायपुर के होटल बेबीलोन कैपिटल में रिपोर्ट करना होगा, जिसके बाद दोपहर 2 बजे से आरडीसीए ग्राउंड, रायपुर में अभ्यास सत्र शुरू होगा। खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, सीएससीएस यूनिफॉर्म और किट बैग साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिन चौहान की मेहनत का मिला इनामसचिन चौहान का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा, लेकिन अपनी लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को साबित किया। रणजी ट्रॉफी के पिछले ...