चिकित्सकीय सेवा सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी भी : डॉ. सृष्टि दीक्षित
बांझिनपाली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया निशुल्क उपचार
रायगढ़। रिहैब फाउंडेशन द्वारा डॉ. दीक्षित हेल्थकेयर एवं मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक, रायगढ़ के सहयोग से बांझिनपाली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. दीक्षित हेल्थकेयर एवं मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक, रायगढ़ की डायरेक्टर डॉ. सृष्टि दीक्षित ने सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का निशुल्क उपचार किया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
रिहैब फाउंडेशन के इस शिविर में डॉ. सृष्टि की भूमिका केवल एक चिकित्सक तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदार संरक्षक व अभिभावक की भूमिका भी उन्होंने निभाई। डॉ. सृष्टि का मानना है कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। मरीजों की नब्ज पहचानना, उन्हें इस बात का भरोसा दिलाना कि सब कुछ अच्छा होगा। रायगढ़ में अल्प समय में ही डॉ. सृष्टि ने अपनी स...










