Raigarh

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Raigarh

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

नंदेली। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली जो की शहीद नंदकुमार पटेल के पिताजी के नाम से संचालित है, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, बैंड की सुमधुर थाप के साथ प्रभात फेरी पूरे गांव का भ्रमण किया। प्रभात फेरी के बाद पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। इस समारोह में उपस्थित समस्त आगंतुक अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया, स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था के प्राचार्य सतीश कुमार पांडे  ने कहा कि 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने क...
ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

खरसिया, 26 जनवरी। देश के संविधान लागू होने की वर्षगांठ के रूप में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में ग्राम दर्रामुड़ा में भी यह राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई, जिससे पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाकर संविधान एवं देश के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। ध्वजारोहण के बाद गण...
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट
Chhattisgarh, Raigarh

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट

जिले के थाना, चौकियों में सम्मानपूर्वक हुआ ध्वजारोहण रायगढ़, 26 जनवरी। डीआईजी एवं एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान भेंट कर गणतंत्र दिवस समारोह में आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से संवाद कर उनके योगदान को नमन करते हुए राष्ट्र सेtqवा में दिए गए बलिदान को स्मरण किया। वहीं आज सुबह गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के रक्षित केंद्र सहित सभी थाना एवं चौकियों में प्रतिवर्षानुसार गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सशस्त्र सलामी दी गई। कई...
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा
Raigarh

77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में जिला स्तरीय समारोह आयोजित स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभागीय झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले 162 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित         रायगढ़, 26 जनवरी 2026/ जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग विकास, अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया तथा पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड की टुकड़ियों द्वारा ...
26 जनवरी गणतंत्र दिवस : कलेक्टर ने फहराया तिरंगा,अधिकारी-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Chhattisgarh, Raigarh

26 जनवरी गणतंत्र दिवस : कलेक्टर ने फहराया तिरंगा,अधिकारी-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

संविधान के पालन से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण-कलेक्टर रायगढ़, 26 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश को संचालित करने की आत्मा और शक्ति है। संविधान में निहित नियम, विधि एवं मूल्य हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने सभी से संविधान की मूल भावना को समझने, उसके नियमों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीदी ...
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बंगला परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Raigarh

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बंगला परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रायगढ़, 26 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर बंगला परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्टेनो टू कलेक्टर श्री संदीप यादव एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

खरसिया। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा फैक्ट्री यूनिट में उत्पादन कार्य पूरी तरह सुचारु रहा। SID एवं पावर प्लांट विभागों ने उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। इन विभागों के सहयोग से संयंत्र की दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध चलीं। कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण उल्लेखनीय रहा। इसी क्रम में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस अवसर पर कहा कि “कर्मचारियों की सामूहिक निष्ठा, अनुशासन और सतत परिश्रम के परिणामस्वरूप ही हम विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर पा रहे हैं। आगामी समय में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को निरंतर प्रगति एवं नवीन उपलब्धियों की ओर अग्रसर करना हमारा संकल्प है।” सभी कर्मचारियों ने समारोह ...
दिवाली के दिन कांग्रेस के इशारे पर हुई थी शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी :- सुमीत शर्मा
Raigarh

दिवाली के दिन कांग्रेस के इशारे पर हुई थी शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी :- सुमीत शर्मा

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को मुंह तोड़ जवाब रायगढ़ :- शंकराचार्य के अपमान को लेकर शाखा यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना में कांग्रेस को हिन्दू धर्म का अपमान नजर आ रहा है जबकि 2004 के दौरान यूपीए सरकार के दौरान हिंदुओं के महापर्व दिवाली के दिन शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को कांग्रेस के इशारे पर  गिरफ्तार किया गया और हिंदुओं को अपमानित किया गया । जिस वक्त शंकराचार्य की गिरफ्तारी की गई थी तब वे 2500 साल से चली आ रही त्रिकाल पूजा की तैयारी कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक the collison years kaa जिक्र करते हुए युवा भाजपा नेता सुमीत ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जानबूझकर हिन्दुओं को नीचा दिखाने के लिए शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वत...
जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की चोरी
Chhattisgarh, Raigarh

जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की चोरी

शिक्षक के घर से कैश चोरी, शराब दुकान का टूटा ताला रायगढ़। चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहली घटना में चोरों ने एक शिक्षक के घर से नकद पैसे और जेवर चुरा लिया तो दूसरी घटना में चोरों ने एक शराब दुकान का ताला तोडकऱ वहां रखे 3 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी कर फरार हो गए। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कापू थाना क्षेत्र की है, जहां ग्राम लिप्ती निवासी केशव दास महंत सरकारी स्कूल में शिक्षक है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे वे स्कूल गए थे, उसी समय उनकी पत्नी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दामोखेड़ा चली गई, इससे घर खाली पड़ गया था। ऐसे में जब शिक्षक केशव दास महंत शाम को स्कूल से घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर एक कमरे ...
राहगीर को अज्ञात वाहन कुचला
Raigarh

राहगीर को अज्ञात वाहन कुचला

कापू मेन रोड पर हुआ हादसा, घटना के बाद वाहन चालक फरार रायगढ़। शनिवार शाम को काम करके एक युवक पैदल अपने घर जा रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे कुचल कर भाग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना धरमजयगढ़-कापू मेन रोड पर घटित हुई।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उंकादांड निवासी ललित विश्वकर्मा (32 वर्ष) शनिवार सुबह खम्हार रोजी-मजदूरी करने के लिए गया था, जहां दिनभर काम करने के बाद रात करीब 8 बजे वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। इस दौरान धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर चल रहा था तभी किसी तेज रफ्तार वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए उसे ठोकर मार दिया, इससे ललित गिरा तो वाहन का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की खबर जब आसपास के लोगों को लगी तो वे मौके पर पहुचे और मामले की सूचना धरमजयगढ़ पुलिस...