Raigarh

कलेक्टर गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण
Raigarh

कलेक्टर गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण

मुद्रांकों, टिकटों एवं बहुमूल्य संपत्तियों का किया भौतिक सत्यापन रायगढ़, 9 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज जिला कोषालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में रखें मुद्रांकों, टिकटों एवं बहुमूल्य संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर उन्होंने वर्तमान में चलन से बाहर हो चुके पुरानी हुंडियों एवं मनोरंजन कर के अपलेखन के संबंध में कार्यवाही करने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने खजाना शाखा के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा अनुपयोगी मुद्रांको के अपलेखन के संबंध में जिला पंजीयक से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोषालय संहिता अनुसार वर्ष में दो बार कलेक्टर द्वारा कोषालय का निरीक्षण एवं बहुमूल्य वस्तुओं, स्टाम्प आदि का सत्यापन का प्रावधान है, जिसके तहत आज कलेक्टर से कार्तिकेया गोयल...
सुशासन तिहार 2025-मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर समाधान पेटी तक पहुंच रहे जनसामान्य
Raigarh

सुशासन तिहार 2025-मांग, शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर समाधान पेटी तक पहुंच रहे जनसामान्य

शासन के सुशासन तिहार की पहल को लोगों ने सराहा 11 अप्रैल तक जनसामान्य से लिए जायेेंगे आवेदन रायगढ़, 9 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार 2025 के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया के दूसरे दिन आज रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के जन सामान्य आवेदन प्राप्त करने लगाए शिविर के समाधान पेटी तक पहुंचे एवं अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन किया। आज दूसरे दिन कुल 300 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 288 एवं शिकायत के 10 आवेदन शामिल थे। जनसामान्य ने शासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि लोग अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन आसानी से कर पा रहे है। मकान टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुंचे बोईरदादर निवासी श्री जीपी मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की अच्छी पहल है। उन्होंने टैक्स जमा करने पश्चात निगम में लगे शिविर स्थल पहुंचकर समाधान पेटी में नाली निर्माण से संबंधित आवेदन किया। इसी इसी प्रकार बोईरद...
रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी
Raigarh

रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी

फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के लिए कहा समीक्षा बैठक में ठेकदारों से कहा काम जल्द और गुणवत्ता के साथ चाहिए अधिकारियों को फील्ड पर लगातार क्वालिटी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश रायगढ़, 9 अप्रैल 2025/ लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री विजय कुमार भतपहरी रायगढ़ में चल रहे विभागीय प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने रायगढ़ शहर के आउटर में बनने जा रहे फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने खरसिया-छाल-पत्थलगांव सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा करें, इसमें बि...
खरसिया कांग्रेस परिवार ने 6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर जताया आक्रोश
Kharsia, Raigarh

खरसिया कांग्रेस परिवार ने 6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर जताया आक्रोश

खरसिया। दुर्ग जिले में एक 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए दुराचार और हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा मंगलवार को शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल, रेस्ट हाउस के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। खरसिया कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कांग्रेसजनों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता जताई। उल्लेखनीय है कि इस घटना से समूचा प्रदेश स्तब्ध है और विभिन्न स्थानों पर जनता और राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में भी अभेदगढ़, खरसिया में दोषियों को फांसी...
फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल
Raigarh

फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल

रायगढ़, 7 अप्रैल। सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में पुसौर पुलिस की सराहना की जा रही है। घटना बीती रात की है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आज थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती के अनुसार, 6 अप्रैल को उसके  गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा। शिकायत के म...
अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Raigarh

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए खेल प्रशिक्षण को मिलेगा और बल 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ ले रहीं प्रशिक्षण राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रहीं क्षेत्र का नाम रोशन रायगढ़, 07 अप्रैल, 2025: जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़े भंडार में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह कबड्डी प्रशिक्षण शेड का उद्घाटन शनिवार को किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिए स्पोर्ट्स प्रशिक्षण को बल मिलेगा। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सँवारने और बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, इनकी व्यायाम सम्बन्धि जरूरतों हेतु इस प्रशिक्षण शेड को आधुनिक जिम उपकरणों से लैस किया गया है। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच रहीं ग्रामीण बेटियाँ ...
चपले में स्काई एलॉयज का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
Kharsia, Raigarh

चपले में स्काई एलॉयज का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

खरसिया, 07 अप्रैल। आज बायंग चौक, चपले की सुबह कुछ अलग थी। आम दिनों से हटकर, हवा में उम्मीद थी, आँखों में सुकून और चेहरों पर संतोष। वजह थी – विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित वह विशेष स्वास्थ्य शिविर, जिसमें 'स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड' ने न सिर्फ अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाई, बल्कि सेहत को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास भी किया। संयंत्र प्रबंधक अर्जुन कुमार मालाकार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश देवांगन की टीम ने न सिर्फ कर्मचारियों, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी इस शिविर में आमंत्रित किया। यह सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि एक आत्मीय संवाद था – शरीर से, जीवन से और उस जिम्मेदारी से जो एक संस्था अपने परिवेश के प्रति निभा सकती है। शिविर में रक्तचाप से लेकर मधुमेह तक, नेत्र परीक्षण से लेकर हीमोग्लोबिन जांच तक, कई ज़रूरी परीक्षण किए गए। जीवन रक्षक दवाएँ भी नि:शुल्क वितरित की ...
ओडिशा से गांजा ला रहे सप्लायर को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा
Raigarh

ओडिशा से गांजा ला रहे सप्लायर को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा

आरोपी से 2 किलो 250 ग्राम गांजा जप्त, थाना लैलूंगा में एनडीपीएस  एक्ट की कार्रवाई 7 अप्रैल, रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने 6 अप्रैल को गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को 2 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा के टपरिया से एक व्यक्ति तोलगे मार्ग होते हुए लैलूंगा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने भूती भौवना मुड़ापारा क्षेत्र में घेराबंदी की और संदेही को गांजा प...
दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Kharsia, Raigarh

दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 अप्रैल 2025, रविवार को किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार, यह क्रिकेट प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2025 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ...
हम भगवाधारी है भजन और भगवा रंग में झूमेगा खरसिया
Kharsia, Raigarh

हम भगवाधारी है भजन और भगवा रंग में झूमेगा खरसिया

मशहूर गायिका शहनाज अख्तर का आगमन 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव में सियाराम सखा मंडल एवं श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा निकाली जाएगी मनोकामना अर्जी निशान यात्रा खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। सबसे प्राचीन मंदिर हनुमान जी की गंज बाजार में स्थित है। 12 अप्रैल  दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है जिसमें प्रातः 8 बजे ज्योत प्रज्वलित ,महा आरती, अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे मनोकामना निशान एवं शोभा यात्रा गंज बाजार से प्रारंभ होगी जिसमें कर्मा नृत्य, भजनों के साथ भक्त निशान उठाएंगे। शाम 5 बजे बाबा का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा जिसमें उड़ीसा की गायिका स्वर्ण रेखा एवं रायगढ़ की भजन गायिका अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 7 बजे से गंज बाजार में सुप्रसिद्ध ...