उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया में कैंडल मार्च : पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, देश की एकता के लिए संकल्प
खरसिया, 24 अप्रैल। नगर में आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भावनाओं से भरा रहा। एक ओर जहां संगठन को मजबूती देने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए, वहीं दूसरी ओर देश की एक बड़ी पीड़ा पर संवेदना भी व्यक्त की गई। राम जानकी मंदिर प्रांगण में गुरुवार शाम 4 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग तथा पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई।
इस संवाद में नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने और आगामी रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक के बाद समूचा वातावरण शोक में डूब गया, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरण घाटी में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की याद और आतंकी हमले के विरोध में सायं 6 बजे उमेश पट...










