रायगढ़ में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले दो अंतर्राज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश, 61 किलो गांजा, 3 कार, 7 मोबाइल, नकद 1.80 लाख समेत 46 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
रायगढ़ 14 मई, 2025- रायगढ़ ज़िले की लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गैंग से जुड़े एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 61 किलो गांजा, तीन कार, 7 मोबाइल फोन (जिसमें एक आईफोन), एक हाथ घड़ी और 1.80 लाख रुपये नकद सहित कुल 46 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को सीमावर्ती ओडिशा के बौध जिले से गांज...










