ग्राम चपले में पर्चा वाले बाबा का उद्घोष – सनातन का ध्वज विश्व में लहराने का संकल्प
धर्म, तपस्या और जनसेवा की त्रिवेणी में डुबकी लगाते भक्त
रायगढ़। आध्यात्मिक नगरी चित्रकूट की गोद में जन्मे पंडित श्री अजय उपाध्याय जी, जिन्हें आज लोग श्रद्धा से “पर्चा वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम चपले में श्रीराम कथा और दिव्य दरबार के आयोजन के लिए पधारे हुए हैं। 12 मई से 19 मई 2025 तक चलने वाली इस भव्य कथा का आयोजन किया गया है।
चित्रकूट की गोद से निकले संत की जीवनगाथा:आध्यात्मिक धरा चित्रकूट की गोद में जन्मे और सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत, पंडित श्री अजय उपाध्याय जी आज न केवल अपने क्षेत्र बल्कि देशभर में “पर्चा वाले बाबा” के नाम से विख्यात हो चुके हैं। मां संतोषी और हनुमान जी के परम भक्त पंडित जी बचपन से ही अध्यात्म के रंग में रंगे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के ग्राम पहाड़ी में जन्मे अजय उपाध्याय जी का जीवन शुरू से ...










