पेंशनरों को बड़ी राहत: रायगढ़ में पेंशन निराकरण एवं वेतन निर्धारण शिविर, 63 प्रकरणों का त्वरित समाधान
कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं जिला प्रशासन की प्रभावी पहल
समय पर पेंशन भुगतान और वेतन निर्धारण सुनिश्चित करने की दिशा में सशक्त कदम
रायगढ़, 28 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय तथा जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभा कक्ष में पेंशन निराकरण एवं वेतन निर्धारण संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों एवं कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों का शीघ्र, सरल एवं नियमानुसार निराकरण करना था।
शिविर में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय से श्री सिद्धार्थ गौराहा, श्रीमती सरिता दुबे एवं श्री अरिमर्दन मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समाधा...










