Chhattisgarh

नक्सली गढ़ में पहली बार फहराया गया तिरंगा, स्थानीय लोगों ने भी किया सहयोग
Chhattisgarh

नक्सली गढ़ में पहली बार फहराया गया तिरंगा, स्थानीय लोगों ने भी किया सहयोग

पहली बार छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तुमालपाड़ में तिरंगा फहराया गया। यह जिला पहले नक्सलवाद से प्रभावित था। यह समारोह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पांडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सुकमाMon, 27 Jan 2025 01:00 AM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के सुकमा के तुमलपाड़ में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कभी नक्सलियों का गढ़ रहे तुमलपाड़ में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर वहां आयोजित समारोह का नेतृत्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पांडे ने किया। कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी से आयोजित किया गया।अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र की शांति और स्थिरता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बता दें कि स...
धर्मांतरण के खिलाफ निकालेंगे यात्रा और…, धीरेंद्र शास्त्री ने बताया अपना छत्तीसगढ़ प्लान
Chhattisgarh

धर्मांतरण के खिलाफ निकालेंगे यात्रा और…, धीरेंद्र शास्त्री ने बताया अपना छत्तीसगढ़ प्लान

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा बयान दिया है। रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विदेशी फंडिंग के बलबूते लोगों को लालच देकर या उन्हें छोटे-मोटे ट्रिक दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। यह देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा निकालेंगे और वो हिंदुओं को जगा कर रहेंगे यह तय है। उन्होंने बताया कि वो नक्सलगढ़ में कथा भी कहेंगे।कथावचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्मांतरण देश की पहचान को ही खत्म कर रहा है। वो इसके खिलाफ पूरे देश में बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल की स्थापना करेंगे और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा चाहे मध्य प्रदेश का मंडला जिले का हिस्सा हो या छत्तीसगढ़ के बस्तर-सरगुजा संभाग या फिर ओडिशा का सुंदरनगर क...
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध
Chhattisgarh, Raipur

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर, 24 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के तहत आदेश जारी करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावशील रहेगा। राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग शांति और जनजीवन को बाधित करता है। वाहनों और स्थायी मंचों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से विद्यार्थियों, रोगियों और वृद्धजनों को विशेष रूप से असुविधा होती है। इस कारण लाउडस्पीकर का विवेकपूर्ण और निर्धारित समय के भीतर उपयोग आवश्यक है। चुनाव प्रच...
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का करेंगे वाचन
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का करेंगे वाचन

रायपुर, 24 जनवरी 2025। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी बिलासपुर जिले के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री चौधरी मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। श्री चौधरी शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। ...
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर, 24 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में एक एक मत की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। ...
पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकार्ड, धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार
Chhattisgarh, Raipur

पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकार्ड, धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार

25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, अभी तक 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान कुल खरीदी का 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 24 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मी...
बलौदाबाजार में सीमेंट प्लांट से गैस रिसाव, बिगड़ी कई छात्राओं की तबीयत; प्रशासन ने लिया एक्शन
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में सीमेंट प्लांट से गैस रिसाव, बिगड़ी कई छात्राओं की तबीयत; प्रशासन ने लिया एक्शन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बुधवार को एक सीमेंट प्लांट से हुए गैस रिसाव के बाद सरकारी स्कूल की 18 से ज्यादा बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चियों ने बेचैनी व मतली आने की शिकायत की थी। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर एक सीमेंट प्लांट से गैस रिसाव होने का आरोप लगाया, जिसके बाद वहां मौजूद एक फ्यूल सेंटर को बंद करा दिया।हालांकि अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पास में बने सीमेंट प्लांट से निकली गैस के कारण यह घटना हुई और इसी वजह से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट प्लांट में लगे वैकल्पिक ईंधन संसाधन (AFR) केंद्र को बंद कर दिया।बच्चियो...
पत्नी के साथ सेल्फी बनी काल, उजागर हुई खूंखार नक्सली चलपति की पहचान; एक करोड़ का इनामी ढेर
Chhattisgarh

पत्नी के साथ सेल्फी बनी काल, उजागर हुई खूंखार नक्सली चलपति की पहचान; एक करोड़ का इनामी ढेर

छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपति हमेशा हर कदम पर सावधानी बरतता था, लेकिन पत्नी के साथ उसकी एक सेल्फी ने सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचा दिया।Sneha Baluni रायपुर। भाषाThu, 23 Jan 2025 06:06 AM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपति हमेशा हर कदम पर सावधानी बरतता था, लेकिन पत्नी के साथ उसकी एक सेल्फी ने सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचा दिया। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक अभियान के दौरान चलपति के नाम से पहचाने जाने वाला रामचंद्र रेड्डी भी अपने 13 साथियों के साथ मारा गया। चलपति ने 2008 में ओडिशा के नयागढ़ जिले में माओवादी हमले का नेतृत्व किया था, जिसमें 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।नक्सल विरोधी अभियान में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, '15 फरवरी 2008 के हमले की साजिश शीर्ष माओ...
सम्मानपूर्वक हो अंतिम संस्कार, हिंदू आदिवासियों की आपत्ति पर SC हैरान; छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर क्यों उपजा विवाद
Chhattisgarh

सम्मानपूर्वक हो अंतिम संस्कार, हिंदू आदिवासियों की आपत्ति पर SC हैरान; छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर क्यों उपजा विवाद

छत्तीसगढ़ में एक बेटे ने पिता के शव को दफनाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसे एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकलने और पादरी का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किये जाने की उम्मीद है।Sneha Baluni नई दिल्ली। भाषाThu, 23 Jan 2025 08:17 AM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ में एक बेटे ने पिता के शव को दफनाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसे एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकलने और पादरी का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किये जाने की उम्मीद है। अदालत ने पादरी के बेटे की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मृतक व्यक्ति के बेटे (याचिकाकर्ता) और छत्तीसगढ़ सरकार की तीखी दलीलें सुनीं और फिर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के पादरी का शव सात ज...
छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बना काल, मां-बेटी का मर्डर कर नाबालिग की लाश से किया रेप
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध बना काल, मां-बेटी का मर्डर कर नाबालिग की लाश से किया रेप

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की वजह से मर्डर को अंजाम दिया था। आरोपी ने पहले मां की गले की नास काटी और फिर गला घोंट दिया था। बेटी का भी गला घोंटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की की लाश के साथ रेप भी किया था।पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें एक मृतिका का पूर्व बॉयफ्रेंड है और दूसरी उसकी पत्नी। दोनों आरोपी लिव इन पार्टनर हैं। आरोपी ने महिला से अवैध संबंध के चलते हत्या को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान भरत दास दीवान और अनाती लहरे के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को रायपुर के खमतराई इलाके में एक नाले में नाबालिग लड़की की लाश मिली थी, जिसकी उम्र करीब 14 साल बताई गई है।ये भी पढ़ें:ग्वालियर में निकला जापानी इं...