छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कहीं 52 तो कहीं 82 फीसदी मतदान; CM बघेल ने किसे ठहराया जिम्मेदार?
छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग पर्सेंटेज में काफी अंतर देखने को मिला। यह अंतर छोटी और बड़ी नगर पंचायत और नगरपालिकाओं में देखने को मिले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके पीछे की कई वजहें गिनाई हैं। उन्होंने इसके लिए सबसे बड़ी गड़बड़ी परिसीमन में होना बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने इसके पीछे किसे जिम्मेदार ठहराया है।सीएम बघेल ने कहा कि हमारे जो छोटे नगर पंचायत और नगरपालिका हैं, वहां मतदान 78, 80 और करीब 82 फीसदी तक हुआ है। वहीं बड़े नगर निगमों में मतदान करीब 49 और 52 फीसदी के आसपास रहा है। इसके लिए उन्होंने सबसे बड़ी गड़बड़ी परिसीमन में होना बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले जो वार्ड थे, उन्हें इस तरह से काटा गया कि पति का वोट इस वार्ड में है तो वहीं पत्नी का दूसरे वार्ड में है। तो इस तरह कई लोग अपना पोलिंग बूथ छोड़कर पांच बूथ क्रॉस करके वोट डालने जा रहा है। ना ज...










