मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) में “पं. दीपक कृष्ण महाराज” सुनायेंगे श्रीमद् भागवत कथा

छत्तीसगढ़। नवरात्रि के पावन पर्व में मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) की धन्य धरा में साहू परिवार द्वारा 04 अक्टूबर शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास पर छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथा वाचक पं. दीपककृष्ण जी महाराज (शिक्षा श्रीधाम वृंदावन) ग्राम घघरा (खरसिया) वाले अपनी मधुर वाणी से सभी भक्तों को अमृतमई कथा श्रवण कराएंगे। यह कथा महाराज जी के ऑफिशल युटुब चैनल पर लाइव रहेगा।

कथा कार्यक्रम इस प्रकार है! 04 :- अक्टूबर कलश यात्रा वेदी पूजन, महात्मय कथा आरंभ। 05 अक्टूबर :- अवतार वर्णन, परीक्षित जन्म, वराह अवतार। 6 अक्टूबर :- कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र। 7 अक्टूबर :- गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, रामकृष्ण जन्म। 8 अक्टूबर :- बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन लीला। 9 :- अक्टूबर मथुरा गमन, उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह। 10 अक्टूबर :- सुदामा चरित्र, स्वधाम गमन, परीक्षित मोक्ष। 11 अक्टूबर :- गीता पाठ, तुलसीवर्षा, हवन सहस्त्र धारा, चढ़ोहतरी। 12 अक्टूबर :- वार्षिक श्राद्ध ब्राह्मण भोज एवं भोग प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद् भागवत कथा का मंगलमय विश्राम होगा। आयोजक श्याम सुंदर साहू, संदीप साहू एवं समस्त साहू परिवार के द्वारा कथा श्रवण के लिए सभी भक्तों का आवाहन किया है।