छत्तीसगढ़ के स्कूल में 5 बच्चों ने मिलकर किया था ब्लास्ट, महिला टीचर को निशाना बनाने रखा था ‘बम’
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले सप्ताह एक निजी स्कूल के शौचालय में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि बम विस्फोट की इस साजिश को आठवीं कक्षा के पांच स्टूडेंट्स ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें से तीन छात्राएं हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र-छात्राएं इस विस्फोट के जरिए अपनी एक शिक्षिका को निशाना बनाना चाहते थे। जिससे वे नाराज चल रहे थे, हालांकि उनकी ये साजिश सफल नहीं हुई और विस्फोट में चौथी क्लास की एक बच्ची झुलस गई थी।पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मंगला क्षेत्र के निजी स्कूल में हुई इस वारदात के सिलसिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले चार छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र-छात्राओं ने सोडियम धातु का इस्तेमाल करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी छात्रों ...










