छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में दो दिन लू चलने का येलो अलर्ट, अगले हफ्ते 12 जिलों में होगी राहत की बारिश
छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है, इस दौरान ज्यादातर शहरों का अधिकतम पारा जहां 35 डिग्री के पार पहुंचने लगा है, वहीं कई नगरों का तापमान 40 डिग्री के आसपास भी रहने लगा है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश का मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रही रहा। इस दौरान बस्तर व रायपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से बढ़े, जबकि शेष सभी संभागों में सामान्य से ज्यादा रहे।
मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को प्रदेश के लगभग 16 जिलों में ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले हफ्ते प्रदेश के मौसम में बदलाव आने व लगातार तीन दिन (बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) तक कई...










