रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इस सितंबर महीने में आए बिजली के बिलों ने प्रदेश की सियासत और आम जनता के बीच भूचाल ला दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय 'बिजली बिल हाफ योजना' में की गई कटौती और बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि से उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसी ज्वलंत मुद्दे पर, खरसिया के विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से एक पोस्ट कर भाजपा सरकार को सीधे निशाने पर लिया है, जिसके बाद चर्चाएं गर्म हैं।
उमेश पटेल का पोस्ट वायरल
जनता की बढ़ती आर्थिक परेशानी को आवाज देते हुए, उमेश पटेल ने अपनी पोस्ट में सीधा हमला किया:
"याद आ रही है जनता को 'कांग्रेस की सरकार' कांग्रेस ने किया था जनता का बिजली बिल हॉफ, भाजपा ने दिया जनता को डबल बिजली बिल का श्राप..."
पटेल ने स्पष्ट किया है कि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में राहत ...