मिडिल स्कूल दर्रामुड़ा में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षा मेगा बैठक का आयोजन
रायगढ़-खरसिया, 07 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर दिनांक 06 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को खरसिया विकासखंड के माध्यमिक शाला दर्रामुड़ा स्कूल में प्रधान पाठक नन्दलाल पटेल (नोडल अधिकारी) की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा (पीटीएम) बैठक का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संकुल केंद्र बड़े जामपाली के सभी 10 स्कूलों से शिक्षक, पालक, नवनियुक्त शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम शत् प्रतिशत सफल रहा।
संकुल स्तरीय बैठक का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर शारदा वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित बारह बिन्दुओं के बारे में विस्तार पूर्वक शिक्षकों द्वारा बताया गया जिसम...





