Kharsia

ग्राम दर्रामुड़ा में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा : गौतम चौक में किया जाएगा रावण के पुतले का दहन, एक बार फिर से बुराई के आगे अच्छाई की होगी जीत
Kharsia, Raigarh, Uncategorized

ग्राम दर्रामुड़ा में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा : गौतम चौक में किया जाएगा रावण के पुतले का दहन, एक बार फिर से बुराई के आगे अच्छाई की होगी जीत

विजयादशमी (दशहरा) का पर्व ग्राम दर्रामुड़ा एवं क्षेत्रवासियों के लिए बनेंगी विशेष आकर्षण का केंद्र खरसिया। विजयदशमी पर्व, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, आज 12 अक्टूबर, शनिवार को पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसे हर साल रावण के पुतले का दहन करके मनाया जाता है। इसी क्रम में आज शनिवार को खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में भी दशहरा मेले का आयोजन कर विजयादशमी (दशहरा) पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा गौतम चौक में लगभग 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। लगभग दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी हो गई है। यह आयोजन सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्व रखता है। जिसमें लोग एकजुट होकर विजय का जश्न मनाते हैं। इस संबंध में आयोजक ...
नवमी की पूजा के बाद कराया कन्या भोज, हुआ हवन-पूजन
Kharsia, Raigarh

नवमी की पूजा के बाद कराया कन्या भोज, हुआ हवन-पूजन

खरसिया- शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। शुक्रवार को घरों, मंदिरों व देवी पंडालों में हवन पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोज कराया गया। खरसिया- शारदीय नवरात्र के नवम दिवस श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोज कराया गया। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन था। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने देवी मां के नौ स्वरूपों की अराधना और उनका ध्यान किया। हर दिन माता के विशेष स्वरूप की पूजा का अलग ही महत्व होता है। इसलिए कई भक्तों ने उपवास रखकर कलश स्थापना की। प्रतिदिन मां के स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना की गई। किसी ने परवा और अष्टमी का व्रत रखा, तो किसी ने अष्टमी का उपवास रखने के बाद नवमी को कन्या भोज कराने के साथ परायण कर दिया। जिन लोगों ने पूरे नवरात्र का व्रत माना था। उन्होंने नवमी की पूजा के बाद हवन व कन्या भोज कराने के बाद प्रसाद ग्रहण ...
किरोड़ीमल नगर में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

किरोड़ीमल नगर में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल शुक्रवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी-नवमी के दिन खरसिया विधानसभा के नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में विभिन्न जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने सभी को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ...
उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

नंदेली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने इस अवसर को केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, नैतिकता और एकता का प्रतीक बताया। उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को मिलकर मनाएं और अपने परिवार तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संचार करें। उन्होंने कहा, “दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हमें एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है।” उमेश पटेल ने आगे कहा कि यह पर्व संयम, आत्मिक बल और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण शिक्षा देता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अ...
माता वैष्णोदेवी (उल्दा) में निकाली गई कलश यात्रा
Kharsia, Raigarh

माता वैष्णोदेवी (उल्दा) में निकाली गई कलश यात्रा

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 49, खरसिया सक्ती मुख्य मार्ग पर विराजित हैं माता वैष्णोदेवी। आसपास के क्षेत्रों में उल्दा की ख्याति माता वैष्णोदेवी मंदिर के नाम से है, जहॉं चैत्र व क्वांर नवरात्रि में माताजी के नाम पर पूरे नौ दिनों तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। मॉं वैष्णोदेवी मंदिर की ख्याति इसकी प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण व झरना पहाड़ को लेकर है। मान्यता है कि माताजी के मंदिर में जो भी मुरादें मांगी जाती हैं वे अवश्य ही पूरी होती हैं। नवरात्रि अष्टमी को माता वैष्णोदेवी मंदिर में माताओं-बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें समस्त ग्रामवासी व आसपास के लोग सम्मिलित हुए। माता के भक्ति में रमकर स्थानीय ग्राम पतरापाली निवासी प्रधानपाठक पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता ने अपनी सुमधुर आवाज से 'झरिया पहार के...' ऑडियो गीत रिलीज...
नवरात्रि पर्व पर ग्राम छोटे डूमरपाली में आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन
Kharsia, Raigarh

नवरात्रि पर्व पर ग्राम छोटे डूमरपाली में आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

खरसिया : नवरात्रि पर्व पर जगह-जगह माता रानी का दरबार सजा हुआ है। विभिन्न आयोजनों की कड़ी में कवि सम्मेलनों की भी धूम मची हुई है। ऐसे में खरसिया के ग्राम छोटे डूमरपाली में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समिति के सराहनीय प्रयास से देश के ख्यातिनाम कवियों का ग्राम छोटे डूमरपाली की धरा पर आगमन हुआ। विद्वतजनों के पधारने से ग्रामवासियों ने भरपूर स्वागत सत्कार द्वारा कवि सम्मेलन का गौरव बढ़ाया। आमंत्रित कवियों में राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि रमेश विश्वहार जी रायपुर, धमचक मुल्तानी रतलाम, डॉ. श्यामल मजूमदार लखनऊ, देवेन्द्र परिहार मुंगेली, जमुना चौहान पुटकापुरी, पुरूषोत्तम गुप्ता व प्रियंका गुप्ता 'प्रिया' खरसिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि श्री रमेश विश्वहार जी देश के नामचीन गीतकार हैं जिनके गीतों के विडियो यूट्यूब पर काफी वायरल होते हैं। वहीं रतलाम व लखनऊ से भी जाने माने...
उमेश पटेल ने खरसिया के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल ने खरसिया के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की

नंदेली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा अष्टमी के दिन खरसिया शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन किया और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उमेश पटेल ने नवरात्रि को शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा “नवरात्रि हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और प्रेम का संदेश भी देता है।” उल्लेखनीय है कि विधायक उमेश पटेल के लिए दुर्गा अष्टमी के दिन खरसिया के दुर्गा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन और पूजा करना एक पुरानी परंपरा रही है। इस वर्ष भी उन्होंने इस परंपरा का पालन करते हुए विभिन्न दुर्गा पंडालों में ...
खरसिया : टाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर
Kharsia, Raigarh

खरसिया : टाउन हॉल मैदान में होगा रावण दहन, दशहरा की तैयारी जोरों पर

खरसिया। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा नगर में बड़े जोर शोर से मनाया जाता है, नगर के टाउन हॉल मैदान में विशाल रावण का पुतला बनाया जा रहा है, 12 अक्टूबर की शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के दिन ओडिशा की प्रसिद्ध आतिशबाजी भी लोगों को लुभाएंगी, कर्मा पार्टी तथा बैंड बाजे के साथ नगर में भगवान राम का जुलूस निकाला जाता है तथा नगर भ्रमण कर टाउन हॉल मैदान में भगवान राम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। विजयादशमी महोत्सव के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया कि खरसिया का दशहरा पूरे अंचल में प्रसिद्ध है और दूर दूर से लोग नगर में आकर दशहरा मेला का लुत्फ उठाते हैं। 12 अक्टूबर को राजा राम के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम होगा, उसके अगले दिन राम राज्य गद्दी का कार्यक्रम सम्पन्न होगा साथ ही उसी दिन समिति के द्वारा बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया गया है जिसमे बिग बॉस फेम् जस...
खरसिया : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा.. माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब
Kharsia, Raigarh

खरसिया : दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा.. माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं। नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफि स के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्र...
खरसिया में आयोजित हुआ साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा
Kharsia, Raigarh

खरसिया में आयोजित हुआ साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा

जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल जागरूक बने, सतर्क रहें एवं साईबर फ्रॉड से बचें-एसपी दिव्यांग पटेल रायगढ़, 7 अक्टूबर 2024/ पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा 05 से 19 अक्टूबर तक  जिले में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की विशेष सहभागिता है। पखवाड़ा के माध्यम से साईबर फ्राड की जानकारी देने के साथ ही जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में खरसिया के स्टेशन चौक में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा में साईबर फ्रॉड से बचने के लिए चार स्तंभ ब...