Kharsia

पूरे प्रदेश में अनूठी पहल : हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं खरसिया पुलिस ने मनाई गरीब बच्चों संग शानदार दिवाली
Kharsia, Raigarh

पूरे प्रदेश में अनूठी पहल : हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं खरसिया पुलिस ने मनाई गरीब बच्चों संग शानदार दिवाली

पूरे प्रदेश में हेल्पिंग हैंड्स  चला रहा दिवाली विथ अपने मुहिम जिनका कोई नहीं उसका हेल्पिंग हैंड्स है यारो यह लाइन हर दिल के बना रही जगह रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खरसिया में गरीब बच्चों के चेहरे में आई खुशियां दुकान ले जाकर 75 गरीब बच्चों को दिलाए नए कपड़े खरसिया। दिवाली विथ अपने मुहिम के साथ पूरे प्रदेश स्तर में अभियान चला रही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन राजधानी रायपुर में रायपुर पुलिस के साथ विगत दिन मनाई थी दिवाली आज का कार्यक्रम खरसिया मे एक अलग संदेश लेकर आया जिसमें एसडीएम प्रवीण तिवारी, एसडीओपी प्रभात पटेल प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खरसिया रोटरी अध्यक्ष विन्नी सलूजा , हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश स्वास्थ प्रमुख डॉक्टर दिलेश्वर पटेल, रतन अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु अग्रवाल...
खरसिया के चपले में महाकाली पूजा और मेला : 20 से 24 अक्टूबर तक भव्य आयोजन
Kharsia, Raigarh

खरसिया के चपले में महाकाली पूजा और मेला : 20 से 24 अक्टूबर तक भव्य आयोजन

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील में स्थित रॉबर्टसन, चपले और बड़े डूमरपाली गांवों के लोग इन दिनों महाकाली महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्री श्री 1008 महाकाली पूजा और विशाल मेला 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। गांववासी बताते हैं कि यह आयोजन उनकी साझा आस्था का प्रतीक है, जहां पूरे इलाके से लोग इकट्ठा होकर भक्ति और मौज-मस्ती में डूब जाते हैं। आयोजकों ने सभी को न्योता दिया है, ताकि यह उत्सव और भी भव्य हो जाए। पहले दिन यानी 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि में महाकाली की विशेष पूजा होगी, उसके बाद प्रसाद बांटा जाएगा। अगले चार दिनों में पूजा के साथ-साथ जसगीत, नाटक, डांस, सिनेमा, सर्कस, झूले और मौत का कुआं जैसे कार्यक्रम चलेंगे। 21 से 23 अक्टूबर तक मेला स्थल पर रौनक रहेगी, जहां बच्चों से लेकर बूढ़े तक सब मजा लेंगे। आखिरी दिन 24 अक्टूबर को शांतिपूजा के बाद मूर्ति विस...
दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप — चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना!
Kharsia, Raigarh

दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप — चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना!

खरसिया। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी समितियाँ भी सुरक्षित नहीं रहीं! खरसिया विकासखंड के ग्राम बारभौना स्थित सहकारिता समिति (धान खरीदी उप केंद्र) — जो बानी पाथर सहकारिता समिति का उप केंद्र है — वहाँ से दिनदहाड़े बरदाना चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, समिति के प्रबंधक जनक राम पटेल के अधीन कार्यरत इस केंद्र में लगभग 56 गठान बरदाने रखे हुए थे। लेकिन करीब 2 से 3 दिन पहले, दोपहर के समय करीब 2 से 3 बजे के बीच, एक बड़ी गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर 36 गठान बरदाने को चोरी कर फरार हो गए। डर से लौटाए बरदाने, फिर भी नहीं मिला पूरा मालमामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब 17 अक्टूबर की रात को चोरों ने चोरी किए गए बरदानों में से 29 गठान को खरसिया के ग्राम छीरपानी के नाला किनारे फेंक दिया। संभवतः पुलिस कार्रवाई के ड...
प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमन्त थवाईत बने संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य, रायगढ़ में खुशी की लहर
Kharsia, Raigarh

प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमन्त थवाईत बने संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य, रायगढ़ में खुशी की लहर

रायगढ़। प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय संभागीय अधिमान्यता समिति का गठन कर इसे राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। रायगढ़ पत्रकारिता जगत के लिए यह खुशी का अवसर है, क्योंकि समिति में केलो प्रवाह के कार्यकारी संपादक और प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त थवाईत अपने निष्पक्ष दृष्टिकोण, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित की लेखनी के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ जिले में उनका नाम भरोसे और सहयोग का प्रतीक माना जाता है। उनके सदस्य बनने से रायगढ़ सहित संभाग के पत्रकारों की अधिमान्यता प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर हेमन्त थवाईत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। साथ ही, कई शुभचिंतक, उद्योगपति, युवा नेता और पत्रकारों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी। बधाई देने व...
विधायक उमेश पटेल ने बघनपुर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्टी में किया जनसंपर्क
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने बघनपुर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्टी में किया जनसंपर्क

खरसिया, 15 अक्टूबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक उमेश पटेल ने आज रायगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बघनपुर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्टी में सघन जनसंपर्क किया और लोगों से सीधे मुलाकात की। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक पटेल ने ग्राम उच्चभिट्टी में ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां इंदिरा आवास मोहल्ला में विधायक मद से निर्मित छज्जायुक्त शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह शेड निर्माण स्थानीय लोगों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। विधायक उमेश पटेल ने तीनों गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे विकास कार्यों पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के हर गांव और हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और विकास कार्य तेजी से हो। ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और विकास कार्यों क...
खरसिया में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ताओं ने थामा उमेश पटेल का हाथ, राजनीति में मचा हलचल
Kharsia, Raigarh

खरसिया में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ताओं ने थामा उमेश पटेल का हाथ, राजनीति में मचा हलचल

खरसिया, 15 अक्टूबर। खरसिया नगर में आज बुधवार का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा, जब भारतीय जनता पार्टी के दो प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह घटना कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के नंदेली स्थित गृह निवास पर हुई। बताया गया है कि वार्ड नं 08 के कद्दावर भाजपा कार्यकर्ता तारिख राम सारथी और वार्ड नं 14 के गौरव बनर्जी (लाला बंगाली) ने विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा कार्यों से प्रभावित होकर 'घर वापसी' की। इस कदम को स्थानीय राजनीति में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं की कांग्रेस में वापसी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद सोनू अग्रवाल और राहुल महंत की उपस्थिति में हुई। कांग्रेस के इन स्थानीय दिग्गजों ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन...
सारडा कंपनी की मनमानी के खिलाफ भड़का जनआक्रोश! उप-सरपंच कुश पटेल बोले – अब होगा आर-पार की लड़ाई
Kharsia, Raigarh

सारडा कंपनी की मनमानी के खिलाफ भड़का जनआक्रोश! उप-सरपंच कुश पटेल बोले – अब होगा आर-पार की लड़ाई

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (पूर्व में एसकेएस) कंपनी की मनमानी से स्थानीय लोग त्रस्त हैं। बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित इस कंपनी के कारण, कुर्रूभांठा से जामपाली फाटक, बाजार चौक दर्रामुड़ा होते हुए कंपनी के मेन गेट और बिंजकोट मार्ग तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इन भारी-भरकम गड्ढों से भरी सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिसने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे बड़ी चिंता का विषय तो यह है कि यह मार्ग स्कूली बच्चों के लिए मुख्य रास्ता है, और उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की लापरवाही ने सुरक्षित आवागमन को खतरे में डाल दिया है। लेकिन जनता की इस पीड़ा को दमदार आवाज दी है ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के जांबाज उप-सरपंच कुश पटेल ने। बरसात के दिनों में जब इन गड्ढों ने विकराल रूप ल...
घोटाले के आरोपी के बेटे को बनाया गया प्रबंधक!
Kharsia, Raigarh

घोटाले के आरोपी के बेटे को बनाया गया प्रबंधक!

खरसिया की तुरेकेला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में विवादित नियुक्ति से सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खरसिया। खरसिया विकासखंड के तुरेकेला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. में प्रबंधक पद की नई नियुक्ति ने सहकारिता विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ माह पहले इसी समिति में करोड़ों रुपये के धान घोटाले का मामला सामने आया था। अब उसी घोटाले के आरोपी के बेटे को समिति का नया प्रबंधक बना दिया गया है। ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने इसे नियमों की खुली अवहेलना बताते हुए कहा कि “यह नियुक्ति प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का प्रतीक है।” धान घोटाले से डूबी थी समितिसूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024-25 की धान खरीदी के दौरान समिति के तत्कालीन प्रबंधक तिहारु राम जायसवाल पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जांच में पाया गया कि समिति से 22,389 बोरी...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

खरसिया, 09 अक्टूबर। आज खरसिया विधायक उमेश पटेल डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर पहुँचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी नागरिकों के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक उमेश पटेल ने कहा, "मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद हमारे जीवन में शक्ति, सहनशीलता और सकारात्मकता लाता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि माता रानी का यह आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हम अपने समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता का मार्ग हमेशा अपनाएँ।" उमेश पटेल ने सभी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद भी दिया और लोगों के साथ संवाद कर अपनी योजनाओं और समुदाय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जिन्होंने विधायक जी के साथ आशीर्वाद लेने और दर्शन करने का अवसर प्राप्त किया। ...
घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग बंद, सड़क जाम से आमजन बेहाल
Kharsia, Raigarh

घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग बंद, सड़क जाम से आमजन बेहाल

रायगढ़। घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर भारी ट्रेलर पलटने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे आमजन की जानें मुश्किल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, फुठमुड़ा घाटी मोड़ पर भारी लोहे से भरा ट्रेलर अचानक पलट गया। इस कारण रायगढ़, जशपुर, झारखंड और बिहार जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। बसें, कारें, बाइक और अन्य वाहन फंसे हुए हैं। स्कूल जाने वाले छात्र, अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीज, शिक्षक और सरकारी कर्मचारी भी प्रभावित हैं। अब तक आसपास के किसी थाना या प्रशासन की ओर से राहत या मदद नहीं पहुंचाई गई है। आमजन से अपील है कि फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। ...