10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की होगी समीक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश
श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यालयों की प्रेक्टिसेस को किया जाएगा साझा
आगामी शिक्षा सत्र के लिए बनेगी कार्ययोजना
रायपुर, 13 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ में हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को परीक्षा परिणामों की समीक्षा करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि समीक्षा के बाद स्कूलों में आगामी सत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा अध्ययन-अध्यापन में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों से कहा है कि 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों जिनमें अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, उन विद्यालयों द्वारा अपनाई गई बेस्ट प्रेक्टिसेस अन्य प्...










