Raipur

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा। इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम,वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले और वह आगे बढ़े,...
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की रायपुर। संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, जिले में शास.प्रयास आवासीय विद्यालय की हुई स्थापना
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, जिले में शास.प्रयास आवासीय विद्यालय की हुई स्थापना

रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान कल 7 सितम्बर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे प्रयास आवासीय विद्यालय का उदघाटन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है। यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर की गई विद्यार्थियों की काउंसलिंग पश्चात कुल 96 विद्यार्थियों में 49 बालक एवं 47 बालिकाओं को प्रवेश प्रयास विद्यालय में दिया गया है। ...
स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

नाईट शिफ्ट में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश मेडिकल स्टॉफ, इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन के साथ की सुविधाओं की समीक्षा वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मेडिकल कालेज प्रबंधन की ली बैठक रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं मूलभूत आवश्यकता के संबंध में आज स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में बैठक ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भविष्य की आवश्यकतानुसार मेडिकल कालेज को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन के साथ सुविधायुक्त किया जा सके, इसके लिए कार्य योजना तैयार करें। इस अवसर पर कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ श्रीमती किरण कौशल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी को मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी के संबंध में...
चक्रधर समारोह : 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

चक्रधर समारोह : 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर देंगी प्रस्तुति पहले दिन कथक और करमा नृत्य का दिखेगा संगम रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ 07 सितंबर से 39 वें चक्रधर समारोह का आगाज होने जा रहा है। अगले 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी। देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम देने रायगढ़ पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी। समारोह का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगा। जिसके पश्चात रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कलाकार तथा इस वर्ष पद्मश्री से नवाजे गए श्री रामलाल जी को कथक घुंघरू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद श...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल ...
पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक
Chhattisgarh, Raipur

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के 200 से अधिक कृषकों को 46 लाख से अधिक की राशि का वितरण किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया। पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को नहर निर्माण के लिए मुआवजा राशि वितरित की गई। डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 किसानों को 46 लाख 43 हजार 951 रुपये के चेक दिए गए। यह राशि किसानों को विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सरकार द्वारा भूमि...
लैलूंगा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
Chhattisgarh, Raipur

लैलूंगा आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 18 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर, 03 सितम्बर 2024। अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रायगढ़, विकासखंड लैलूंगा के ‘‘लैलूंगा नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना’’ की पुनरीक्षित लागत 18 करोड़ 1 लाख 4 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृति राशि में आकस्मिक शुल्क 1 प्रतिशत की पूर्व  स्वीकृति 11.53 लाख रूपए तक सीमित करने की शर्त पर प्रदान की गई है। इस योजना का वित्तीय ढांचा 70 प्रतिशत अनुदान एवं 30 प्रतिशत ऋण पर आधारित होगा। इस योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना आवश्यक होगा। योजना के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्य विभाग के प्रावधानों के तहत् विस्तृत प्राक्कलन बनाकर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किया जाना आवश्यक है। इस योजना के पूर्ण होने के बाद संधारण एवं संचालन का उत्तरदायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत लैलूंगा, जिला राय...
वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित होगी
Chhattisgarh, Raipur

वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित होगी

रायपुर, 03 सितम्बर 2024। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। व्यापंम के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम बेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन करना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापंम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश जारी किया जायेगा, जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जायेगा उन्हें कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्रचार स्वीकार नहीं हों...