छत्तीसगढ़ में मंगलवार को रद्द रहेंगी 4 ट्रेनें, रेलवे ने बताई वजह; देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ में या यहां से होकर रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे अप लाइन पर मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर आज रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के कारण आज कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और अन्य को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया गया। वहीं कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इस दौरान आज 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को पेंड्रारोड और 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया।26 नवंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें18258: चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस18257ः बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस18242ः अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस18241ः दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेसपरिवर्तित मार...










