‘नक्सलियों के IED का पता बताओ, 5 हजार रुपये का इनाम पाओ’, जमीन में दफन बारूद को तलाशने पुलिस का नया अभियान
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने तेजी से अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार की मंशा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर लाया जाए। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने पुलिस अब आम आदमी की मदद लेने जा रही है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नारायणपुरMon, 13 Jan 2025 12:22 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने तेजी से अभियान चल रहा है। केंद्र सरकार की मंशा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर लाया जाए। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने पुलिस अब आम आदमी की मदद लेने जा रही है। फोर्स को नुकसान पहुंचाने माओवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक यानी IED (Improvised Explosive Device) की सूचना देने वालों को 5 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। सूचना देने वाले के संबंध में पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।छत्तीसगढ़ ...










