पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव से देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उच्च न्यायालय ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक को सुनवाई की अगली तारीख से पहले विधिवत व्यक्तिगत हलफनामे के रूप में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसमें संबंधित जांच के परिणाम और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्रस्तावित या की गई कार्रवाई का उल्लेख भी बताना होगा।
नए आदेश के अनुसार सक्ती जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर और पुलिस मुख्यालय में AIG रत्ना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में SP के पद पर नियुक्त किया गया है।
रायपुर में एक नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला की शादी 16 जनवरी को हुई थी। महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया। इसमें उसने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि अगर उत्तराधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के लागू होने से पहले शुरू हुआ था तो बेटी अपने पिता की संपत्ति में हिस्से का दावा नहीं कर सकती।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बने निम्न दबाव के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 24 से लेकर 27 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। किन जिलों में होगी बारिश जानें…
बुधवार 22 अक्तूबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर का आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को उसकी पत्नी के सामने पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
जांच में सामने आया कि प्रहरी ड्यूटी पर होने के बावजूद न तो इस पर रोक लगा सके और न ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जेल प्रशासन की जांच में पता चला कि शशांक चोपड़ा गुपचुप तरीके से जेल में एक मोबाइल फोन लाने में कामयाब रहा था।