छत्तीसगढ़ में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को उसकी पत्नी के सामने पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
जांच में सामने आया कि प्रहरी ड्यूटी पर होने के बावजूद न तो इस पर रोक लगा सके और न ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। जेल प्रशासन की जांच में पता चला कि शशांक चोपड़ा गुपचुप तरीके से जेल में एक मोबाइल फोन लाने में कामयाब रहा था।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है।
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे एक क्षेत्र में बदलाव की बयार का तगड़ा उदाहरण सामने आया है। ITBP की मदद से दूरदराज के गांव के 10 आदिवासी युवाओं ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा पास कर ली है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए कांग्रेस की विश्वास-विकास-सुरक्षा नीति को आगे बढ़ाया है। भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री जी के साथ मिलकर हमारी 'विश्वास-विकास-सुरक्षा'की पुरानी नीति को अपनाया है और इस पर आगे बढ़ रही है।
देश के ज्यादातर हिस्सों से मॉनसून गुजर चुका है, लेकिन दक्षिणी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
माओवादी नेता ने पत्र में लिखा, ‘वर्तमान परिस्थितियों में सशस्त्र आंदोलन मुश्किल हो गया है। सुरक्षा बलों का दबाव बहुत बढ़ गया है। जिस तरह से क्रांति को चलाना था, वह नहीं हो पाया। सीसी सही समय पर निर्णय नहीं ले सकी- यह एक बड़ी भूल रही है।’
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़े नक्सल सरेंडर में से एक होने जा रहा है। बस्तर में 200 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को कई बड़े नक्सली नेता भी सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सरेंडर करेंगे। तैयारियां पूरी हो गई हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त हो चुके हैं।