छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा रायपुर में महिला गार्ड ने की आत्महत्या, रेडियोलोजी विभाग के कमरे में लटकता मिला शव
ऐप पर पढ़ेंछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहार में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह महिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड का काम करती थी। जिस वक्त उसने आत्महत्या की वह अस्पताल में रेडियोलोजी विभाग में ड्यूटी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल करने के बाद महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस जानकारी के बाद इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिरी जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां मेकाहार अस्पताल में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड जिसका नाम शकीला बानो है, उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाते वक्त अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल किया था। जिसके बाद ससुराल वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक पु...