छत्तीसगढ़ में 12 महिलाओं की मौत मामले में डॉक्टर को दो साल की सजा, हर मौत के लिए देना होगा जुर्माना

अतिरिक्त लोक अभियोजक देवेंद्र राव सोमवार ने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आर.के. गुप्ता को प्रथम जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार केतारप ने ‘गैर-इरादतन हत्या’ का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।