टॉप नक्सल कमांडर पापा राव ने छत्तीसगढ़ में किया आत्मसमर्पण, 17 साथियों के साथ डाले हथियार

नक्सलियों की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य पापाराव ने अपने 17 साथी माओवादियों के साथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। हथियार डालने वाले नक्सलियों में 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।