बयान के अनुसार, मंगलवार को मुख्यमंत्री साई की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक के दौरान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण कुमार पांडे ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या अप्रैल 2025 में 17 से बढ़कर 35 हो गई है।
नए आदेश के अनुसार रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन में नया CSP बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को पीएचक्यू रायपुर में DSP (ATS) विशेष शाखा बनाया गया है। चंद्रशेखर ध्रुव को सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का DSP बनाया गया है।
हैदराबाद और कोलकाता से रायपुर आने वाली उड़ानों को भुवनेश्वर भेजा गया, दिल्ली से आने वाली उड़ान भोपाल डायवर्ट हुई, जबकि मुंबई से रायपुर की उड़ान को नागपुर भेजा गया। वहीं, पुणे से आने वाली उड़ान को आसमान में ही चक्कर लगाने को कहा गया।
छत्तीसगढ़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन सभी नक्सलियों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
बीते दिन के मौसम की बात करें तो गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, वहीं बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
योग गुरु रामदेव के एलोपैथी विरोधी बयानों के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी गई है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रामदेव पर कोविड के दौरान लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
राजधानी रायपुर में आसमान में बादल घिरे रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में धारा 302 और 120-B के तहत उम्रकैद की सजा पा चुके तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। जबकि 2 गवाहों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने आरोपियों को महिला का गला घोंटते और उसे ले जाते हुए देखा। जानिए किस आधार पर हुए बरी?
Hamar Chhattisgarh Episode 8: राजनेता होने के साथ-साथ डॉ. रमन सिंह एक डॉक्टर भी हैं। अपने लंबे राजनीतिक करियर में रमन सिंह ने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनसंघ से की थी और वह कवर्धा में इसके यूथ विंग के अध्यक्ष भी रहे थे। आज कहानी डॉ रमन सिंह की।