वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: बॉयलर में ईंधन और दबाव बढ़ने से हुआ था विस्फोट; तकनीकी जांच में बड़ी चूक उजागर

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट विस्फोट मामले में तकनीकी जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बॉयलर फर्नेस के अंदर ईंधन के अत्यधिक संचय और दबाव के कारण यह धमाका हुआ था। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोग घायल हैं।