छत्तीसगढ़ में 66 आदिवासियों ने की ‘घर वापसी’; BJP विधायक भावना बोहरा ने चरण धोकर किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दमगढ़ गांव में पंडरिया विधानसभा से भाजपा विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से प्रेरित होकर सोमवार को आदिवासी परिवारों के 66 लोगों ने फिर से सनातन धर्म में ‘घर वापसी’ कर ली। इस मौके पर विधायक भावना बोहरा ने खुद इन लोगों के चरण धोकर ‘घर वापसी’ कराई।