आम जनता की समस्याओं को सुनने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का लगेगा दरबार, जानें कौन कब रहेगा मौजूद

छत्तीसगढ़ के आम लोग अपनी समस्या का समाधान अपने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों से मिल सकते हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार एक बार फिर सहायता केन्द्र की शुरुआत करने जा रही है। इसमें आम लोग समेत कार्यकर्ता सभी अपनी समस्याओं को मंत्रियों के समक्ष रख सकते हैं, जिससे मंत्री सुनेंगे और समाधान निकलेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है।

सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता केंद्र में अलग अलग दिन में अलग अलग विभाग के मंत्री समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चार जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, पांच जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, आठ जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे।

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता के माध्यम से प्रदेश के मंत्री गण भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। सहायता केंद्र में कार्यकर्ताओं और आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र में लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शिकायत दर्ज किया जायेगा। इससे आम लोगों की समस्या का समाधान तुरंत हो सकता है।

सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम जारी

दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसमें भी आम लोग शामिल होकर अपनी समस्या को सीएम के समक्ष रख सकेंगे और सीएम साय समस्याओं को सुनकर समाधान निकालेंगे।