ऐतिहासिक जीत पर राधेश्याम राठिया को भाजपा नेता विंकल छाबड़ा ने दी बधाई

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका सिंह को भारी मतों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राठिया की इस प्रचंड जीत ने क्षेत्र में राजनीतिक संतुलन को पूरी तरह से बदल दिया है। राधेश्याम राठिया की इस विजय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान छाबड़ा सेल्स के ओनर एवं भाजपा नेता विंकल छावड़ा ने श्री राठिया को सांसद बनने पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा राधेश्याम राठिया जी की जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह रायगढ़ के विकास के लिए नई उम्मीदें जगाती है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे उनके गतिशील नेतृत्व और जनता के प्रति उनकी निष्ठानऔर मोदी जी की लोकप्रियता को प्रमुख कारण माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान विकास के लिए कई वादे किए जिनपर जनता ने विश्वास जताया है। रायगढ़ की जनता अब अपने नए सांसद से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद कर रही है।

राधेश्याम राठिया ने अपनी जीत के बाद सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। बहरहाल इस जीत ने रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया है करते हुए कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती प्रस्तुत की है। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि राठिया अपने कार्यकाल में किस प्रकार से रायगढ़ के विकास को नई दिशा देने में सफल होते हैं।