छत्तीसगढ़ में चल रही‌ तेज‌ लू, जून में बने रहेंगे कुछ‌ इस तरह के हालात, जानें मौसम का हाल

ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। नौतपा का आज चौथा दिन है। प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। शाम को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। इसके कारण न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ-कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है।

बता दें कि प्रदेश में जून महीने के पहले पखवाड़े में मानसून की दस्‍तक हो जाएगी। पहले पखवाड़े में झमाझम बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि प्री मानसून के तहत प्रदेश के कई इलाकों में जून के पहले सप्‍ताह में ही तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।