रायगढ़ के भाजपा नेता आलोक सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर बधाई दी

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि रायगढ़ के भाजपा नेता आलोक सिंह ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिठाई खिलाई और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आलोक सिंह ने कहा, “आदरणीय बड़े भाई विष्णुदेव साय जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपका सानिध्य ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी थाती है।” विष्णुदेव साय ने आलोक सिंह को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।