खरसिया के ग्राम नहरपाली में श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, पंडित पंकज तिवारी होंगे कथा वाचक

खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन 02 जनवरी 2024 से 10 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसमें कथाव्यास के रूप में सारंगढ़ के सिंगारपुर से कथावाचक परम श्रद्धेय पंडित पंकज तिवारी होंगे, वहीं यज्ञाचार्य पंडित नित्यानंद तिवारी, पंडित सोनू तिवारी, पंडित यारूप दास वैष्णव, पंडित भागवत वैष्णव होंगे। बता दें की कथा प्रारंभ करने से पूर्व 02 जनवरी 2024 को दोपहर 02 बजे से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं 03 जनवरी 2024 से कथा आरंभ होगी। यह कथा दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक कथा वाचक पंडित पंकज तिवारी के द्वारा रसपान कराया जाएगा। वहीं कथा 10 जनवरी 2024 को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, सहस्त्र धारा, पूर्णाहुति, व्यास विदाई के साथ सम्पन्न होगी।

श्रीमद् भागवत कथा आयोजक समितियों ने कथा रसपान हेतु ईष्ट मित्रों सह कुटुम्ब सहित सादर आमंत्रित किए हैं।