ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन -2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 19 दिसंबर से

  • (संपूर्ण भारत से कुल 26 टीम शामिल होंगी और दो से अधिक प्रतियोगी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन)

रायगढ़, 15 दिसंबर 2023। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़  में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 19-20 दिसंबर 2023 के दौरान किया जायेगा, जिसमे पूरे भारत से कुल 26 टीम्स और 200 से अधिक प्रतियोगी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने बताया की 19 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2023 तक होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के छठे संस्करण के ग्रैंड फिनाले के लिए ओपीजेयू नोडल केंद्र के रूप में चुना गया है। ओपीजेयू  को नोडल केंद्र के रूप में चयनित करने के लिए कुछ दिनों पूर्व सम्बंधित अधिकारीयों ने कैंपस विजिट किया और  विश्वविद्यालय में उपलब्ध पर्याप्त सुविधाओं के आधार पर नोडल केंद्र के रूप में इसका चयन किया।

यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को सरकारी निकायों, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और संगठनों द्वारा उत्पन्न वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में 44,000 से अधिक टीमों द्वारा 50,000 से अधिक विचार प्रस्तुत किए गए है।  स्मार्ट इंडिया हैकथॉन- ग्रैंड फिनाले के दौरान, छात्र टीम चयनित प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए कार्यशील समाधान तैयार करने के लिए सलाहकारों और उद्योग/मंत्रालय प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में चौबीसों घंटे काम करती है। ओपीजेयू  में यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 20 दिसंबर को रात 9 बजे समाप्त होगी।

सभी प्रतियोगी दल दो दिनों तक अनवरत 15 जजों  एवं मेंटर्स के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत में कुल 47 नोडल केंद्र हैं और ओपीजेयू उनमें से एक है। इस प्रतियोगिता में ओपीजेयू से चार टीम्स को चुना गया है और वे विभिन्न नोडल सेंटर्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) के ग्रैंड फिनाले के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार एवं सभी सदस्यों को बधाई दिया और प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी प्रतियोगियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया।   

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 (सॉफ्टवेयर एडिशन) प्रतियोगिता के लिए डॉ आर. एन. शुक्ला के संयोजन में फ़ैकल्टी और छत्रों की योजना समिति बन गई है और विश्वविद्यालय 19 दिसंबर से शुरू होने वाली है, इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार है।  इस प्रतियोगिता का उदघाटन 19 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे बजे आनंद कुमार चंदनानी (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, एटलस स्टाइल डिविजन- मेकरन एंड संचलन – पुंजीपथरा), डॉ. निखिल कांत (उपनिदेशक, वैज्ञानिक, नई दिल्ली), शंकर वेणुगोपाल (उपाध्यक्ष, महिंद्रा एंड महिंद्रा, चेन्नई), मृत्युंजय सिंह (वरिष्ठ उपप्रधान, इन्फोसिस, पुणे, महाराष्ट्र) एवं विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. आर.  डी.  पतिदार की उपस्थति में होगा। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया की प्रतियोगिता में शामिल टीमों को पांच समस्या कथन को हल करना होगा। इससे विद्यार्थियों को लोगों के दैनिक जीवन की कुछ गंभीर समस्याओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा।

ज्ञात हो कि रायगढ़ के पुंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में (राज्य बिल अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह – जिंदल ग्रुप, देश और अन्य के छत्रों को विश्व शिक्षण संस्थान और प्रशिक्षण करने के लिए उददेश्य सेकी गई। था।  विश्वविद्यालय विश्व स्तर के पाठ्यक्रम, विश्व विद्यालय शिक्षक, आधुनिक शिक्षा विधियां, अत्याधुनिक बुनियादि ढाँचे और शिक्षार्थियों को एक जीवंत परिसर शुरू करने के लिए पुनर्बृद्धि है;  और यह विश्व विद्यालय इस्पात प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण की विश्व विद्यालय शिक्षा प्राप्त करने के लिए डेडिकेटेड रूप से कार्य कर रहा है।