विधायक उमेश पटेल ने धान खरीदी केन्द्र कोतरा, चपले एवं बरभौना का किया निरीक्षण, प्रबंधकों से बात कर धान खरीदी की पूरी जानकारी ली, धान बोरा भरने वाले श्रमिकों का पूछा कुशलक्षेम

खरसिया, 15 दिसंबर। विधायक खरसिया उमेश पटेल द्वारा खरसिया विधानसभा के विभिन्न धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस तारतम्य में कोतरा धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर वहां के प्रबंधक से बारदाना की उपलब्धता एवं प्रतिदिन धान खरीदी लिमिट की जानकारी ली। जिसमें प्रबंधक द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही लिमिट कम होने से धान खरीदी का टारगेट पूरा नहीं हो पाने की समस्या बताई गई, जिसे विधायक द्वारा अधिकारियों से चर्चा कर बढ़ाने हेतु निर्देश दिया गया।

धान खरीदी केन्द्र कोतरा में धान बोरा भरने वाले मजदूरों एवं किसानों से कुशलक्षेम पूछा एवं धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार विधायक द्वारा धान खरीदी केन्द्र चपले पहुंचकर वहां भी प्रबंधक से धान खरीदी की लिमिट की जानकारी ली गई एवं वहां भी बताया गया कि लिमिट कम है, उसके पश्चात् विधायक उमेश पटेल धान खरीदी केन्द्र बरभौना पहुंचे एवं किसानों से कुशलक्षेम पूछते हुए धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।


विधायक उमेश पटेल, हाथी विचरण की जानकारी मिलते ही ग्राम गुरदा-बरभौना पहुंचे
धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए विधायक उमेश पटेल धान खरीदी केन्द्र बरभौना पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा बताया गया कि ग्राम गुरदा एवं बरभौना के आस-पास 50 से अधिक संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय एवं फसलों को नुकसान होने का डर सता रहा है। उक्त जानकारी मिलते ही विधायक उमेश पटेल तत्काल ग्राम गुरदा एवं बरभौना पहुंचे एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है तथा वन मण्डलाधिकारी रायगढ़ एवं कलेक्टर रायगढ़ से वहीं पर चर्चा कर ग्रामीणों को टार्च एवं आवश्यक सामग्री तथा वन विभाग का अमला तैनात करने का निर्देश दिये तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किये और कुछ भी डर या क्षति होने पर तत्काल संपर्क करने को कहा।