पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर रोशन पंडा यूथ कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

रायगढ़ 2 नवंबर। कांग्रेस विधायक चक्रधर सिंह सिदार के खास शागिर्द रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव रोशन पंडा को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है। रोशन पंडा पर विधानसभा चुनाव पार्टी विरोधी में पार्टी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। आपको बता दें कि रोशन पंडा श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार की कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से नाराज चल रहे हैं और रोशन पंडा ने लैलूंगा में अपनी नाराजगी का खुलकर ईजहार किया था।


रोशन के निष्कासन के बारे में युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि “रोशन पंडा को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित किया जाता है यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा”