बुढ़ी माई दिव्यांग केन्द्र कोसमनारा में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस


नर सेवा नारायण सेवा है — राकेश नारायण

रायगढ़ | आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर कोसमनारा स्थित बुढ़ी माई दिव्यांग केन्द्र में भी राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
दिव्यांग केन्द्र की संचालिका संतोषी यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर स्तुति की। ईश्वर, पुष्पकार, संतोष, शायल, रजनी और सभी प्यारे बच्चों ने सामुहिक स्वर में छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ की सुंदर प्रस्तुति दी। इस आयोजन में उपस्थित लेखक, सामाजिक चिंतक राकेश नारायण बंजारे ने बच्चों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि सराहना की। केन्द्र की संचालिका संतोषी यादव, भूषण लाल राठिया व सहयोगियों के सेवाभाव को अतुलनीय बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों से मिलकर बेहद प्रसन्नता व आत्मिक शांति का एहसास हुआ। नर में ही नारायण का वास है अत: नर की सेवा नारायण की सेवा है। इनकी सेवा करने वाले साक्षात ईश्वर के सेवक हैं व सभी वंदन अभिनंदन के पात्र हैं।
केन्द्र की संचालिका संतोषी यादव ने सभी बच्चों का परिचय कराया व संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

Watch Video👇🏻