गौसेवा संगठन खरसिया ने नगर में विचरण कर रहे लगभग 200 से अधिक गोधन को स्वादिष्ट भंडारा भोग लगाया

खरसिया। आज पृतपक्ष देव नवमी के दिन गौ सेवा संगठन खरसिया द्वारा पुरे खरसिया नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे लगभग 200 गौधन को स्वादिष्ट भंडारा भोग लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य जजमान खरसिया नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मुकेश अग्रवाल द्वारा विधिवत् पूजा-अर्चना कर फिता काटकर इस कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।

मुकेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा मैं गौ सेवक राकेश केशरवानी, गौ सेवा संगठन खरसिया के द्वारा किये जा रहे गौमाता कि सेवा हमेशा देखता हुं आप सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से गौमाता कि सेवा करते है। सनातन धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ी सेवा माना जाता है। मेरी इच्छा है खरसिया नगर में आपकी टीम के लिए एक सर्वसुविधायुक्त गौसेवा आश्रय बनाने की मैं पुरी कोशिश करुंगा। बहुत जल्द यह कार्य करा सकु। इसके लिये कितना भी धन लगे मैं तैयार हुं।

वहीं गौ सेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी ने बताया अभी हमारी गौ सेवा संगठन में 72 सदस्य जुड़ चुके के जीसमे से 15-20 सदस्य हमेशा एक्टीव रहते हैं किसी भी वक्त जरुरत पड़ने पर दौड़ चले आते है। हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक सदस्य हमारी टीम से जुड़े। मैं रहुं या ना रहुं लेकिन खरसिया नगर क्षेत्र आसपास गौ सेवा हमेशा होती रहें यहीं वजह है मैं हमेशा युवाओं को गौ सेवा के लिए जागृत करते रहता हूं।

आज की गौ भंडारा भोग सेवा में मुख्य रूप से जजमान मुकेश अग्रवाल TM पुजा जायसवाल, राकेशकेशरवानी गौसेवक, प्रभात तीवारी, साहिल सारथी, शिवम् गोयल, पुजा जायसवाल, रानु दर्शन, कान्हा सोनी, पीयूष गवेल, अनुभव पांडेय, भारत शर्मा, आदर्श वर्मा, भुपेंद्र उपाध्याय, माधव शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, ईशान पेसवानी, रोहित चौबे, भावेश ठाकुर, हिरा चंदवानी, राजा नायक, अमन शर्मा, प्रथम महंत, राहुल महंत, पंकज यादव, नवदीप महंत एवं अन्य उपस्थित थे।