Gemstones: आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए धारण करें ये रत्न, भाग्य देगा साथ, खूब होगी तरक्की

Gemstones: कई बार कठिन प्रयासों के बावजूद जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और धन के मामले में व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है। धन हानि के योग बनते रहते हैं और घर में पैसा टिकता नहीं है। व्यक्ति को चारों ओर से आर्थिक विफलता मिलती है और जीवन परेशानियों से घिरा रहता है, लेकिन रत्न शास्त्र में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ रत्नों को धारण करना बेहद शुभ माना गया है। इन रत्नों से जातक की आर्थिक हालात में सुधार आता है और सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। चलिए आर्थिक तरक्की के लिए धारण किए जाने वाले 5 रत्नों के बारे में जानते हैं।

रूबी(माणिक): रूबी रत्न को धन संपन्नता का रत्न माना जाता है। यह शक्ति औ सफलता का प्रतीक होता है। मान्यता है कि माणिक पहनने से जातक के लीडरशिप स्किल बेहतर होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थित को मजबूत बनाने के लिए अंगूठी या पेंडेंट में रूबी पहन सकते हैं।

एमराल्ड(पन्ना): मान्यता है कि पन्ना रत्न धारण करने से जातक की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है और व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र से आर्थिक सफलता मिलती है। एमराल्ड को आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए बहुत लकी रत्न माना जाता है। मान्यता है कि पन्ना पहनने से आय के अप्रत्याशित मार्गों से धन लाभ के योग बनते हैं। आप ज्वेलरी,  नेकलेस या ईयररिंग के रूप में एमराल्ड पहन सकती हैं।

ब्लू सैफायर(नीलम): धन लाभ और शनिदेव की कृपा पाने के लिए नीलम पहनना बेहद शुभ माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, ब्लू सैफायर को पहनने से व्यक्ति के सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेते हैं। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से जातक धन के माामले में अच्छी रणनीति बनाने में सक्षम होता है। नीलम रत्न को भी आप अंगूठी या पेंडेंट में पहन सकते हैं।

सिट्रीन( सुनहला रत्न): सिट्रीन को आर्थिक सफलता का रत्न माना जाता है। यह खूबसूरत रत्न व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस रत्न को धारण करने से जातक धन के मामले में सौभाग्यशाली होता है। सफलता के राह पर आने वाली हर बाधा दूर होती है और व्यक्ति अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाता है।

येलो टोपाज(पुखराज): धन की तंगी से छुटकारा पाने के लिए पुखराज रत्न पहनना भी लाभकारी माना जाता है। इस रत्न को आप नेकलेस, ज्वेलरी या ईयररिंग्स की तरह पहन सकती हैं। मान्यता है कि पुखराज पहनने से आर्थिक सफलता मिलती है और व्यक्ति करियर में खूब तरक्की करता है। यह जीवन में सुख-समृद्धि के कई अवसर दिलाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।