National

किरण चौधरी का हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा से होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार
National

किरण चौधरी का हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा से होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार

चंडीगढ़, 20 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में चार बार की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वो हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार होंगी। उन्होंने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा सीट खाली कर दी थी। माना जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा सीट के लिए किरण चौधरी के नाम की घोषणा कर सकती है।2019 में भिवानी के तोशाम से कांग्रेस की विधायक चुनी गईं किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं।किरण ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी को व्यक्तिगत जागीर की तरह चलाया जा रहा है। उनका इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर...
टीएमसी सरकार अपराधियों को सरंक्षण और पोषण दे रही है : सुधांशु त्रिवेदी
National

टीएमसी सरकार अपराधियों को सरंक्षण और पोषण दे रही है : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्याकांड मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने टीएमसी सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण और पोषण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा इंडी गठबंधन एक-दूसरे के अपराधियों को सरंक्षण दे रहा है।भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जिस घटना को लेकर आज पूरा देश आहत और आक्रोशित है, उस घटना पर सर्वोच्च न्यायालय ने जो सवाल किए हैं, वो लोकतंत्र और सरकार चलाने वालों की मानसिकता और नैतिकता पर उठे गंभीर सवाल हैं। इस घटना को 5 तरीकों से नष्ट करने या दबाने का प्रयास किया गया। पहला विषय घटना, फिर घटना का संवेदनहीन बचाव, उसके बाद निर्ममता के साथ सबूतों का ...
महिला टी20 रैंकिग : करियर के सर्वोच्च स्थान पर हर्षिता समरविक्रमा और गैबी लुईस
National

महिला टी20 रैंकिग : करियर के सर्वोच्च स्थान पर हर्षिता समरविक्रमा और गैबी लुईस

दुबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और आयरलैंड की गैबी लुईस ने डबलिन में टी20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी 20 रैंकिंग में करियर के सर्वोच्च स्थान हासिल किया। दूसरे टी20 मैच में 44 गेंदों पर 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाली समरविक्रमा तीन पायदान ऊपर चढ़कर टी20 रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, लुईस की 75 गेंदों पर 119 रनों की शानदार मैच विजयी पारी, जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल थे, ने उन्हें चार पायदान ऊपर 21वें स्थान पर पहुंचा दिया, जो जुलाई 2022 से उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने वाली आयरलैंड की कई खिलाड़ियों ने रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति की है।मंगलवार को घोषित नई रैंकिंग अपडेट में दूसरे टी20 के साथ-साथ श्रीलंका और आयरलैंड के बीच चल रही आईसीसी महिला चैंपियनशिप (...
भारी बारिश से पाकिस्तान में 24 घंटे में 20 की मौत, कुल आंकड़ा 215 पहुंचा
National

भारी बारिश से पाकिस्तान में 24 घंटे में 20 की मौत, कुल आंकड़ा 215 पहुंचा

इस्लामाबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में मानसून से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 215 हो गई है।एनडीएमए ने एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं और बाढ़ के कारण कुल 43 लोग घायल हुए हैं। जुलाई में शुरू हुए मानसून के मौसम में घायल होने वालों की संख्या 405 हो गई है।सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मृतकों में 108 बच्चे और 32 महिलाएं शामिल हैं।86 मौतों के साथ पूर्वी पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र और दक्षिणी सिंध प्रांत में 65 और 37 मौतें हुई हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 18 लोग मारे गए। उधर पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में पां...
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले में नेशनल टास्क फोर्स का किया गठन, रेप की घटना को बताया भयावह
National

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले में नेशनल टास्क फोर्स का किया गठन, रेप की घटना को बताया भयावह

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में सुनवाई की। इस दौरान सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से जल्द काम पर लौटने की अपील की।भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, चूंकि ये अदालत अपने कार्यस्थल पर सभी चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा और उनके संरक्षण से संबंधित मामले पर विचार कर रही है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। हम उन सभी डॉक्टरों से अनुरोध करेंगे कि वह जल्द से जल्द अपने काम पर वापस लौटें।जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा ने कहा कि डॉक्टरों और पेशेवरों को भरोसा है कि उनकी चिंताओं पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से ध्यान दिया जा रहा है।पीठ ने कहा कि वकीलों द्वारा चिकित्सा समुदाय की चिंताओं को उनके समक्ष रखा गया है और उनके काम से दूर र...
Kolkata Rape-Murder : डॉक्टर से दरिंदगी की जांच 2 महिला अफसरों के जिम्मे, हाथरस और उन्नाव कांड को कर चुकी हैं हैंडल
Big News, National

Kolkata Rape-Murder : डॉक्टर से दरिंदगी की जांच 2 महिला अफसरों के जिम्मे, हाथरस और उन्नाव कांड को कर चुकी हैं हैंडल

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की दो दिग्गज महिला अफसरों को सौंपी गई है। खास बात ये है कि इन दोनों अफसरों ने पहले भी कई चर्चित और पेचीदा मामलों की जांच सफलतापूर्वक खत्म की है। अब कोलकाता की डॉक्टर से दरिंदगी की जांच की जिम्मेदारी 1994 बैच की झारखंड कैडर की IPS संपत मीना संभालेंगी। वे हाथरस और उन्नाव रेप-मर्डर केस की जांच कर चुकी हैं। उनके साथ सीमा पाहुजा भी टीम में शामिल हैं, जो हाथरस कांड के इन्वेस्टिगेशन में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। जानिए कौन हैं, सीबीआई की दोनों होनहार ऑफिसर?संपत मीना फिलहाल CBI में अतिरिक्त निदेशक (एडिशनल डायरेक्टर) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच करने वाली 25 सदस्यीय टीम का प्रभारी बनाया गया है। जबकि ASP सीमा पाहुजा ग्राउंड लेवल पर जांच का लीड करेंगी। पाहुजा को 2007...
Earthquake in Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लगातार दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग, 4.9 रही तीव्रता
National

Earthquake in Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लगातार दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग, 4.9 रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के लगातार दो झटके महसूस हुए। पहला झटका सुबह 6.45 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। इसके सात मिनट बाद 6.52 बजे 4.6 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के बारामूला में था। अब तक की जानकारी के अनुसार, झटके जम्मू समेत पूरी कश्मीर घाटी में महसूस किए गए हैं। पुंछ, बारामूला और श्रीनगर में कहीं-कहीं खिड़कियों से कांच टूट गए। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कुछ मकानों में दरार, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहींलोगों ने बताया कि भूकंप से पहला हवा में अजीब आवाज महसूस की गई।पहला झटका आने के बाद लोग डर के कारण घरों से बाहर की ओर भागे।इसी हड़बड़ाहट में कुछ लोग गिर गए, जिससे उन्हें मामूली चोट भी आई।कुछ मकानों में द...
रक्षाबंधन के पर्व पर श्वेता ने किया ‘प्यारे भाई’ सुशांत सिंह राजपूत को याद, दिवंगत अभिनेता को बताया एक महान इंसान
National

रक्षाबंधन के पर्व पर श्वेता ने किया ‘प्यारे भाई’ सुशांत सिंह राजपूत को याद, दिवंगत अभिनेता को बताया एक महान इंसान

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस) रक्षाबंधन के अवसर पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने प्यारे भाई को याद करते हुए कहा कि वह न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे।श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत की पुरानी तस्वीरें हैं। वीडियो में कई फैन फोटोग्राफ्स भी हैं।यह क्लिप सुशांत के एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ समाप्त होती है, जिसमें लिखा है: क्या चीज किसी को स्टार और किसी को आदमी बनाती है, मैं कभी नहीं जान पाऊंगा।एक दिल छू लेने वाले कैप्शन में, श्वेता ने लिखा: हैप्पी रक्षाबंधन मेरे प्यारे भाई, आप न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। देखिए आपने कितने दिलों को इतने प्यार से भर दिया है। मैं भी ऐसा ही करना चाहती हूं और इसको फॉलो करना चाहती हूं। श्वेता ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में भी...
कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
National

कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ पीएम आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। पीएम मोदी ने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान वे काफी खुश दिखाई दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में नजर आ रहा है, पीएम मोदी की कलाई राखी से भरी हुई है। इतना ही नहीं उनकी कलाई में एक बच्ची ने मां हीरा बेन तस्वीर वाली राखी भी बांधी। इसके अलावा राखी में एक पेड़ मां के नाम का संदेश दिया गया।राखी बंधवाने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।बता दें कि हर साल पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं।इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जर...
Kolkata Rape Murder Case: पीड़िता के निजी अंगों पर 14 से ज्यादा चोटें, शरीर पर कई घाव, जानें क्या कहती है PM रिपोर्ट
National

Kolkata Rape Murder Case: पीड़िता के निजी अंगों पर 14 से ज्यादा चोटें, शरीर पर कई घाव, जानें क्या कहती है PM रिपोर्ट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी निर्मम हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि उसे बेहद दर्दनाक मौत दी गई है. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. ये चोटें उसे मौत से पहले दी गईं. शव परीक्षण में पीड़िता के सिर, दोनों गाल, होंठ, नाक, दाहिने जबड़े, ठोड़ी, गर्दन, बाएं हाथ, कंधे, घुटने और टखने के अलावा उसके निजी अंगों  पर 14 से ज्यादा चोटें देखने को मिली हैं. ये भी पढे़ं:  Stree 2 BO: थिएटर में स्त्री 2 का तांडव जारी...संडे में कर डाली बंपर कमाई, देखें 4 दिन का टोटल कलेक्शन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जब शव मिला तो उस समय पीड़िता के गुप्तांग से  तरल पदार्थ बह रहा था. ये रेप की पुष्टि करता है. बाएं हाथ, कंधे, घुटने के पीछे और टखने पर खरोंच के ...