हापुड़ में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश, कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा
हापुड़। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़िये झूमते हुए अब घर लौटने लगे हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं जहां उनके विश्राम के लिए प्रदेश की योगी सरकार के साथ ही साथ निजी संस्थाओं के द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।
इसी बीच हापुड़ में कांवड़ यात्रियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर एक जगह जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किये जाने से शिव भक्तों में खुशी की लहर देखी गई।
बाबू अंसारी ने कहा कि गर्मी बहुत अधिक है। भोले बहुत दूर से आ रहे हैं। हम कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा, हमारा इतिहास रहा है कि हम मिलजुल कर रहने वाले लोग हैं। भोले के बारे में लोग गलत गलत बात करते हैं। हमारी...
