Raigarh

कौशल विकास से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है अदाणी फाउंडेशन
Raigarh

कौशल विकास से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है अदाणी फाउंडेशन

सक्षम कार्यक्रम के तहत 60 महिलाओं को मिला तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र रायगढ़, 19 मई 2025: अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सक्षम’ कार्यक्रम के अंतर्गत तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस प्रशिक्षण में परियोजना के निकटवर्ती गांव मिलूपारा, डोलेसरा, चितवाही, बांधपाली और कथरापाली की 60 महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर सिलाई मशीन चलाने और विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई कौशलों का प्रशिक्षण लिया।जिले के तमनार प्रखण्ड में गारेपेल्मा 2 कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत चलाए जा रहे इन कौशल विकास केंद्रों में महिलाओ को विभिन्न व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के पश्चात सभी महिलाओं को अदाणी कौशल विकास केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बीते शुक्रवार को सक्...
ग्राम तेलीकोट में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल, व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

ग्राम तेलीकोट में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल, व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद

खरसिया। खरसिया विकासखण्ड के ग्राम तेलीकोट में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का विधिवत आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों तथा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंगलकामना की। विधायक उमेश पटेल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को सशक्त करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी भी ली और समाधान का आश्वासन दिया। व्यासपीठ से संगीतमय श्रीकृष्ण कथाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन ग...
दर्रामुड़ा के युवाओं ने किया कोरबा भ्रमण, पर्यटन और आस्था का लिया अनुभव
Kharsia, Raigarh

दर्रामुड़ा के युवाओं ने किया कोरबा भ्रमण, पर्यटन और आस्था का लिया अनुभव

खरसिया, 18 मई। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा के युवा आज मनोरंजन और आध्यात्मिक यात्रा पर कोरबा पहुंचे। इस भ्रमण दल में मुकेश पटेल, लव-कुश पटेल, हिन्दू पटेल, गिरीश राठिया, देवानंद पटेल, हितेश पटेल, महेश्वर पटेल, सोनू पटेल, भूषण निषाद, पवन पटेल, दिनेश पटेल, घनश्याम पटेल, ठंडा राम पटेल, इंद्रजीत डनसेना और गोलू पटेल शामिल रहे। युवाओं ने सबसे पहले कोरबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा का भ्रमण किया, जहां उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया और टीम भावना के साथ समय बिताया। इसके पश्चात सभी ने श्रद्धा पूर्वक मां मड़वारानी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। युवाओं की यह यात्रा मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव का एक सकारात्मक उदाहरण रही। ...
ग्राम चपले (राबर्टसन) में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, विधायक उमेश पटेल हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

ग्राम चपले (राबर्टसन) में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, विधायक उमेश पटेल हुए शामिल

खरसिया, 18 मई। खरसिया के ग्राम चपले (राबर्टसन) में चल रही विशाल श्रीराम कथा में आज बड़ा उत्साह देखने को मिला। खरसिया के विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से कथा श्रवण के लिए पहुंचे और कथा व्यास पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज (पर्चा वाले बाबा, चित्रकूट धाम) से आशीर्वाद लिया। महाराज जी दिव्य दरबार लगाकर पर्चा के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। विधायक उमेश पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आयोजक परिवार को लगातार ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके साथ कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। इस दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने आयोजन की भव्यता और सामाजिक महत्व को और बढ़ा दिया। यह धार्मिक आयोजन खरसिया क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां श्रद्धालु भक्ति और समाधान दोनों का ...
खरसिया में गौसेवा का अनोखा सफर : राकेश केशरवानी के सात वर्षीया समर्पण की प्रेरक कहानी
Raigarh

खरसिया में गौसेवा का अनोखा सफर : राकेश केशरवानी के सात वर्षीया समर्पण की प्रेरक कहानी

खरसिया, 17 मई 2025। गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य को समर्पित राकेश केशरवानी ने खरसिया नगर सहित पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी सात वर्ष पहले शुरू हुई गौसेवा यात्रा पर एक नजर डालते हैं, जो आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सात वर्ष पूर्व खरसिया में एक्सिडेंटल दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की बदहाली देखकर राकेश केशरवानी ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी सेवा और इलाज के लिए कदम बढ़ाया। उस समय नगर में गौमाता की देखभाल के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी, और सड़क किनारे तड़पती गौवंश की दुर्दशा आम थी। पशु चिकित्सक केवल इंजेक्शन लगाकर चले जाते, लेकिन इलाज की सही सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। राकेश ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वयं की निजी आर्थिक सहायता से खरसिया स्टेशन चौक के पास एक छोटी झोपड़ी नुमा गौसेवा धाम कुटिया बनाकर वहां दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गाय...
ग्राम चपले में पर्चा वाले बाबा का उद्घोष – सनातन का ध्वज विश्व में लहराने का संकल्प
Raigarh

ग्राम चपले में पर्चा वाले बाबा का उद्घोष – सनातन का ध्वज विश्व में लहराने का संकल्प

धर्म, तपस्या और जनसेवा की त्रिवेणी में डुबकी लगाते भक्त रायगढ़। आध्यात्मिक नगरी चित्रकूट की गोद में जन्मे पंडित श्री अजय उपाध्याय जी, जिन्हें आज लोग श्रद्धा से “पर्चा वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम चपले में श्रीराम कथा और दिव्य दरबार के आयोजन के लिए पधारे हुए हैं। 12 मई से 19 मई 2025 तक चलने वाली इस भव्य कथा का आयोजन किया गया है। चित्रकूट की गोद से निकले संत की जीवनगाथा:आध्यात्मिक धरा चित्रकूट की गोद में जन्मे और सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत, पंडित श्री अजय उपाध्याय जी आज न केवल अपने क्षेत्र बल्कि देशभर में “पर्चा वाले बाबा” के नाम से विख्यात हो चुके हैं। मां संतोषी और हनुमान जी के परम भक्त पंडित जी बचपन से ही अध्यात्म के रंग में रंगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के ग्राम पहाड़ी में जन्मे अजय उपाध्याय जी का जीवन शुरू से ...
गांव-गांव में गूंजा जयघोष : “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निकली तिरंगा यात्राएं, सेना के शौर्य को किया नमन
Raigarh

गांव-गांव में गूंजा जयघोष : “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निकली तिरंगा यात्राएं, सेना के शौर्य को किया नमन

युवा, महिलाएं और बुजुर्गों में दिखा देशभक्ति का जोश, गांवों की गलियों में लहराया तिरंगा रायगढ़, 17 मई 2025/रायगढ़ जिले के गांवों में आज सेना के शौर्य को नमन करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली गई। जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए देश की रक्षा में समर्पित हमारी सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का जयघोष किया। गांवों में युवा, बच्चे बड़े बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभायी। यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लिए, गर्व और जोश से लबरेज़ नजर आए। देशभक्ति के नारों से गांवों की गलियां गूंज उठीं, सेना के अदम्य शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस पहल को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों ने इसे नई पीढ़ी में देशभक्ति और एकता का संदेश देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही कहा कि"ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक अभियान ...
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
Raigarh

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक रायगढ़, 17 मई 2025/ रायगढ़ में 'ऑपरेशन सिंदूर' अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ रायगढ़ के शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई शहर के नटवर स्कूल में समाप्त हुई। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक...
एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर
Raigarh

एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर

रायगढ़, 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए जाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई  को प्रात: 10 बजे सुरेश परिवहन सेवा केन्द्र लैलूंगा थाना परिसर में एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन कार्यालय रायगढ़ ने 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन के वाहन मालिकों को उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है। ...
राशन वितरण में अनियमितता, जबगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर हुई एफआईआर
Raigarh

राशन वितरण में अनियमितता, जबगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर हुई एफआईआर

राशन वितरण में अनियमितता की मिल रही थी शिकायतें रायगढ़, 17 मई 2025/ शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष-श्री भगवान सिंह व सचिव-श्री शेष कुमार साहू को दुकान संचालन में अनियमितता बरतने/व्यवपर्तन पाए जाने के कारण संचालक के विरूद्ध छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम धरमजयगढ़ श्री धनराज मरकाम के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक धरमजयगढ़ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक के खिलाफ  लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसमें उनके द्वारा नियमित रूप से दुकान नहीं खोला जाता है और ना ही राशन वितरण किया जाता है। महीने में सिर्फ  एक या दो दिन दुकान खुला रहता है। इसके अलावा दिए जाने वाले खाद्यान्न स...