Raigarh

खरसिया में 14 जून को होगा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में 14 जून को होगा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

खरसिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण एवं कांग्रेस परिवार खरसिया द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 14 जून 2025, शनिवार को शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल, रेस्ट हाउस के सामने शाम 4:30 बजे आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों की रक्षा और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। रैली में खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यह आयोजन संविधान के प्रति सम्मान और इसके संरक्षण के लिए एकजुटता का प्रतीक होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिय...
विधायक रामकुमार यादव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, दर्रामुड़ा आने का दिया आश्वासन
Kharsia, Raigarh

विधायक रामकुमार यादव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, दर्रामुड़ा आने का दिया आश्वासन

खरसिया, 12 जून। चंदपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव आज अपने दौरे के दौरान खरसिया जीपी पैलेस में ठहरे रहे, जहां उनसे मुलाकात करने पहुंचे ग्राम दर्रामुड़ा निवासी व खरसिया के युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, गिरीश राठिया, उपसरपंच कुश पटेल, दिनेश पटेल, हरीलाल पटेल और खुशराम निषाद। विधायक यादव ने इस अवसर पर बातचीत करते हुए खरसिया प्रवास के दौरान ग्राम दर्रामुड़ा आने का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। मुलाकात के समय खरसिया के युवा कांग्रेस नेता, बड़े डुमरपाली निवासी तारेंद्र डनसेना, सरपंच राजेश राठिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। ...
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी, रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज.. न्यायालय के निर्णय से फायनेंस कंपनी को तगड़ा झटका
Raigarh

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी, रायगढ़ का चैंक बाउंस का मामला खारिज.. न्यायालय के निर्णय से फायनेंस कंपनी को तगड़ा झटका

फायनेंस कंपनियॉ मोटर गाड़ी फायनेंस करते समय अपनी शर्तो पर ऋण अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाते समय 04 कोरा चेक लेकर रख लेती हैं। मासिक ईएमआई अदायगी में चूक होने पर कानून की प्रक्रिया को ठेंगा दिखाते हुए उनके  ऐजेन्ट अवैध रूप से वाहन छीन कर ले जा लेते हैं।  परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 का सहारा लेकर फायनेंस कंपनी को लाखों का वाहन मिल जाता हैं और ग्राहक/ऋणी के हिस्से में बेरोजगारी, मुकदमें और परेशानियाँ आ जाती हैं। कानून एवं न्याय का सवाल यह हैं कि ग्राहक से लाखों रूपए का वाहन छीन लेने के बाद भी फायनेंस कंपनी का पैसा बकाया कैसे रह जाता हैं? न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, रायगढ़, पीठासीन अधिकारी प्रवीण मिश्रा की अदालत में *श्रीराम* *ट्रांसपोर्ट* *फायनेंस* *कंपनी* शाखा रायगढ़ की ओर से कंपनी के शाखा प्रबंधक  द्वारा क्रमशः *06.95लाख* एवं *11.34 लाख* रूपए का चैंक अनादरण का दो परिवाद पत्र धारा 138 प...
खरसिया : भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क की मरम्मत और अक्टूबर से नई सड़क निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
Kharsia, Raigarh

खरसिया : भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क की मरम्मत और अक्टूबर से नई सड़क निर्माण के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन आंदोलन

खरसिया/रॉबर्टसन, 9 जून। भालूनारा से रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन तक की जर्जर सड़क को लेकर प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने आज नवागांव चौक पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया। भारी ट्रकों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। सड़क की मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन को तब समाप्त किया गया जब प्रशासन और अडानी कंपनी की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि अक्टूबर से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भालूनारा चौक से नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली होते हुए अम्बेडकरनगर तक की सड़क से अडानी कंपनी द्वारा कोयला ढुलाई की जा रही है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्व सूचना देकर आज सुबह से आंदोलन शुरू किया, जिसमें बड़ी स...
अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल

रायगढ़, 09 जून 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया है। विधायक उमेश पटेल ने इस घटना को असहनीय बताते हुए कहा, " रायगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ जो हुआ है वह असहनीय है। पटेल ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करने में विफल रही, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। विदित हो कि सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय में स्थित चक्रधर नगर क्षेत्र में ठीक चक्रधर नगर थाना के नजदीक स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। यह कृत्य जैसे ही सामने आया, पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ...
एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा
Raigarh

एनटीपीसी लारा मे भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में दिनांक 5 से 8 तक चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की प्राणप्रतिष्ठा पर अनुष्ठित यज्ञों उत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। आज अंतिम दिवस में भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीनों देवता मंदिर मैं विराजितभी कर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे है। इस अवसर पर अनुष्ठित कार्यक्रम में एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र -l l के कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्त कुमार मिश्रा एवं श्रीमती आयशा मिश्रा, अध्यक्षा अर्पिता महिला समिति ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर भगवान की श्री चरणों में विश्व की कल्याण के लिए कामना किया। एनटीपीसी लारा की मैत्री नगर परिसर में निर्मित यह मंदिर पूरी की जगन्नाथ मंदिर के अनुरूप बनाया गया है, जिसमें मुख्य मंदिर, नाट मंडप एवं मुखशला के साथ सभी पार्श्व देवी देवताओं के मंदिर भी निर्मित ह...
उपसरपंच कुश पटेल की पहल पर दर्रामुड़ा में बरसात पूर्व सफाई कार्य शुरू, शारडा कंपनी का सहयोग सराहनीय
Kharsia, Raigarh

उपसरपंच कुश पटेल की पहल पर दर्रामुड़ा में बरसात पूर्व सफाई कार्य शुरू, शारडा कंपनी का सहयोग सराहनीय

खरसिया। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई का कार्य जोरशोर से चल रहा है। इस अभियान की अगुवाई ग्राम पंचायत के युवा और सक्रिय उपसरपंच कुश पटेल कर रहे हैं। उन्होंने दर्रामुड़ा बाजार चौक से गौतम चौक तक की नालियों और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई का कार्य शुरू करवाया है, जिससे बारिश में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामवासियों को राहत मिल सके। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए कुश पटेल ने शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड से जेसीबी और श्रमिकों की मांग की थी। कंपनी के वीपी सोमदेव और एचआर हेड अतित नामदेव ने इस पहल को प्राथमिकता देते हुए तुरंत एक जेसीबी मशीन और लेबर उपलब्ध कराया, जिससे सफाई कार्य को गति मिली। यह सराहनीय उदाहरण है कि कैसे पंचायत और उद्योग जगत मिलकर ग्रामीण विकास में सहभागी बन सकते हैं। उपसरपंच कुश पटेल स्वयं मौके प...
अदाणी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान : ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम पर विविध आयोजन
Raigarh

अदाणी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान : ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम पर विविध आयोजन

रायगढ़, 06 जून, 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन तमनार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का बिषय 'प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर अंत' घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की खदान गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के पर्यावरण विभाग की ओर से तमनार क्षेत्र के स्कूलों में इसी विषय पर सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों की शुरुआत विगत सोमवार से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्लस्टर प्रमुख श्री लेल्ला रेड्डी एवं साइट प्रमुख श्री ललित हरबोला के संदेश के साथ हुई, जिसमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। संयंत्र के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर एवं परिपत्रों के माध्यम से यह संदेश प्रसारित किया गया। विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजि...
विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर रायगढ़ की हरित पहल : 80 हजार पौधारोपण का लक्ष्य
Raigarh

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पॉवर रायगढ़ की हरित पहल : 80 हजार पौधारोपण का लक्ष्य

रायगढ़ के प्लांट परिसर में 500 पौधों के रोपण से अभियान की शुरुआत प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और प्रोत्साहन के लिए जूट बैग्स का वितरण 150 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा रायगढ़, 7 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के पुसौर प्रखण्ड में अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की ओर से इस वर्ष ‘वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ की थीम पर "हरित पर्यावरण पहल” की शरुआत की गई है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस सराहनीय पहल के तहत अदाणी पावर रायगढ़ ने वर्ष 2025-26 में कुल 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के तहत 75000 पौधे संयंत्र परिसर और 5000 पौधे आसपास के ग्रामों में रोपित किए जाएंगे। मालूम हो कि अदाणी पावर रायगढ़ ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ प्रमाणित संस्था है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को क...
9 जून से शुरू होगा अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन, ग्रामीण करेंगे कोयला ट्रकों का विरोध
Raigarh

9 जून से शुरू होगा अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन, ग्रामीण करेंगे कोयला ट्रकों का विरोध

राबर्टसन। खरसिया ब्लॉक अंतर्गत भालूनारा से राबर्टसन रेलवे साइडिंग तक की सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी के चलते, 9 जून सोमवार से सुबह 9:30 बजे से नवागांव के पास अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिसमें केवल कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों को रोका जाएगा। जानकारी के अनुसार, भालूनारा, नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली और अंबेडकर नगर जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। अड़ानी कंपनी द्वारा कोयले की ढुलाई के लिए प्रतिदिन सैकड़ों भारी ट्रकों का आवागमन इसी मार्ग से किया जा रहा है, जिससे सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। गर्मी के दिनों में धूल और बारिश में कीचड़ से स्कूली बच्चों, मरीजों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिना...