रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार
जोबी पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, रायगढ़ और उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल
जोबी के ग्राम कुर्रू में ओड़िशा का गांजा डम्प कर उत्तर प्रदेश की जा रही थी सप्लाई
महिला आरोपी अनिता अगरिया और सरस्वती साहू गिरफ्तार, पूछताछ में खुला गिरोह का राज
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश, मनोज साहू और लवकेश पांडे पुलिस की रडार पर
एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय सफलता
गिरफ्तार दोनों महिलाओं को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़ पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण पर सख्त कार्रवाई जारी, अवैध कारोबार पर पुलिस की निगाह
26 अगस्त, रायगढ़ - रायगढ़ पुलिस को शनिवार शाम एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस चौकी जोबी की टीम ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर...










