Raigarh

बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में सरकार को जमकर घेरा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में प्रथम वक्ता के रूप में सरकार के प्रति प्रखर होकर अपनी बात रखी। विधायक पटेल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुल 106 बिंदु हैं, जिसमें शुरुआती दस बिंदु तो अन्य चीजों के लिए हैं, लेकिन 11वें से 28 वें तक खेती-किसानी, मत्स्य पालन और सिंचाई के बारे में बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि इस सरकार का किसानों के प्रति जो व्यवहार है, उसके बाद भी यह सरकार राज्यपाल से किसानों के बारे में बुलवा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि छत्तीसगढ़ का किसान पहली बार धान खरीदी जैसे गंभीर विषय हों या खाद-बीज का विषय हो, इतना प्रताड़ित हुआ है। पहली बार छत्तीसगढ़ का किसान पंजीकरण के बावजूद भी अपना धान नहीं बेच पाया है। यह...
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने प्रवक्ता व सोशल मीडिया पदाधिकारियों के नामों की भेजी अनुशंसा
Kharsia, Raigarh

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने प्रवक्ता व सोशल मीडिया पदाधिकारियों के नामों की भेजी अनुशंसा

रायगढ़ :- 26 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह-प्रभारी पदों के लिए नामों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को प्रेषित पत्र में बताया है कि पार्टी की विचारधारा को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन में कार्यकर्ताओं की योग्यता, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई है। अनुशंसित नामों के अनुसार तारेन डनसेना को जिला प्रवक्ता, पोखराज डनसेना को सोशल मीडिया प्रभारी तथा टेकराम साहू को सोशल मीडिया सह-प्रभारी पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिल...
एनएसयूआई रायगढ़ का आह्वान : होली के बाद प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन
Kharsia, Raigarh

एनएसयूआई रायगढ़ का आह्वान : होली के बाद प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन

रायगढ़। जिले में एनएसयूआई के कार्यक्रमों को लगातार बंद करवाए जाने और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हनन के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई ने बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने होली के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। आंदोलन की पृष्ठभूमिपिछले कुछ दिनों में रायगढ़ में एनएसयूआई के दो प्रमुख कार्यक्रमों - नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित फेयरवेल पार्टी और डिग्री कॉलेज में आयोजित फ्री होली (प्री-होली) कार्यक्रम - को प्रशासन द्वारा दबाव पूर्वक बंद करवा दिया गया। जबकि अन्य छात्र संगठनों को बिना किसी बाधा के अपने कार्यक्रम आयोजित करने की छूट दी गई। यह स्पष्ट रूप से भाजपा के दबाव में की गई पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। आंदोलन का उद्देश्ययह आंदोलन निम्नलिखित मांगों को लेकर होगा:1. छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए।2. सभी छात्...
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष शर्मा बने जिला महामंत्री
Raigarh

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष शर्मा बने जिला महामंत्री

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। ...
उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान रायगढ़, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में युवा नेतृत्व और अनुभव का तालमेल बिठाते हुए किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। किरण पण्डा की इस नियुक्ति को लेकर सांगठनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उमेश पटेल के बेहद करीबी होने के साथ-साथ उन्हें जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। यही वजह है कि अध्यक्ष नेगी ने अपनी नई टीम में संगठन के सबसे भरोसेमंद चेहरे किरण पण्डा पर दा...
खरसिया में प्यासी फसलों के लिए फूटा आक्रोश : तहसील गेट पर कांग्रेसियों और किसानों का ‘हल्ला बोल’, नहरों में पानी छोड़ने प्रशासन को 7 दिन का डेडलाइन!
Kharsia, Raigarh

खरसिया में प्यासी फसलों के लिए फूटा आक्रोश : तहसील गेट पर कांग्रेसियों और किसानों का ‘हल्ला बोल’, नहरों में पानी छोड़ने प्रशासन को 7 दिन का डेडलाइन!

विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में मदनपुर से तहसील तक गूंजी हुंकार; एसडीएम की गैर-मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन खरसिया। जब प्यासी फसलें और सूखते हलक सड़क पर उतर आएं, तो प्रशासन की चुप्पी खतरनाक हो जाती है। सोमवार को खरसिया में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन और निर्देश पर मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से जन-आक्रोश की एक लहर निकली, जिसमें करीब 250 कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय जा धमके। मुद्दा था— दम तोड़ती रबी की फसलें और पाताल में जाता वाटर लेवल। बंद गेट पर हुई नोकझोंकतहसील कार्यालय पहुँचते ही पुलिसिया पहरे और बंद गेट ने प्रदर्शनकारियों के गुस्से में घी डालने का काम किया। चिलचिलाती धूप में गेट के बाहर ही 'हल्ला बोल' शुरू हो गया। 'नहरों में पानी छोड़ना होगा, तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारों से पूरा परिसर दहल उठा। कां...
अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता
National, Raigarh

अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

अहमदाबाद, 17 फरवरी 2026। अदाणी ग्रुप ने आज एआई के क्षेत्र में बड़े निवेश की प्रतिबद्धता जताई। यह प्रतिबद्धता 100 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 9 लाख करोड़ रुपए के सीधे निवेश की है। इसके तहत साल 2035 तक रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले, हाइपरस्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर और जरूरी दूसरे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाएगा। इसे भारत को एआई क्रांति में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस निवेश से 2035 तक सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉवरेन क्लाउड प्लेटफॉर्म और सपोर्टिंग इंडस्ट्रीज़ में अतिरिक्त 150 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 14 लाख करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इन सब को मिलाकर, इस दशक में भारत में 250 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 22 लाख करोड़ रुपए का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम बनने का अनुमान है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन, श्री गौतम अदाणी ने कहा, "दु...
अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम
Raigarh

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम

ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल रायगढ़, 16 फरवरी, 2026: सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा GPII-ढोलनारा में ग्रामीण समुदाय के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और कम्युनिटी मोबिलाइज़र की उपस्थिति में किया गया। साइट हेड ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को हेलमेट प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाना था। प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जिम्...
महाशिवरात्रि पर्व और विकास अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्काई टीएमटी की सेवा पहल, स्टेशन चौक में विशाल भंडारा का आयोजन
Kharsia, Raigarh

महाशिवरात्रि पर्व और विकास अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्काई टीएमटी की सेवा पहल, स्टेशन चौक में विशाल भंडारा का आयोजन

खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया के हृदय स्थल स्टेशन चौक में स्काई टीएमटी द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्काई प्लांट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक निरंतर जारी रही। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। नगरवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक सुंदर प्रतीक बताया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्काई प्लांट के कर्मचारियों और स्थानीय सहयोगियों ने अपनी सक्रिय ...
स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Kharsia, Raigarh

स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायगढ़। स्काई टीएमटी प्लांट परिसर में कंपनी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन अत्यंत उत्साह, गरिमामय और आतीम्य वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने  विकास अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और स्काई टीएमटी की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान की जमकर सराहना की। कर्मचारियों ने उन्हें एक प्रेरणादायक मार्गदर्शक बताया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्लांट परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के समस्त स्टाफ, श्रमिकों और आगंतुक अतिथियों ने बड़े ही प्रेम भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्...