श्रीरामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे पूरे: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
अब तक रायगढ़ जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालु योजना का लाभ लेकर कर चुके है दर्शन
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा हुआ भव्य सम्मेलन, श्रद्धालुओं ने साझा किए अविस्मरणीय अनुभव
रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/ जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा नगर निगम ऑडिटोरियम में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने भगवान श्रीराम की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामायण की आरती से पूरा वातावरण राममय हो गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्रद्धालुओं को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की अविस्मरणीय स्मृतियों को संजोए हुए वी...








